Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»टीबी-मुक्त भारत अभियान: कोरबा में ‘जोश’ टीम का शुभारंभ, टीबी-मुक्त पंचायतें सम्मानित
    छत्तीसगढ़

    टीबी-मुक्त भारत अभियान: कोरबा में ‘जोश’ टीम का शुभारंभ, टीबी-मुक्त पंचायतें सम्मानित

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI08/10/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 08 अक्टूबर 2026 | टीबी-मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए ‘जोश’ टीम का शुभारंभ किया गया। टीम के सदस्य युवाओं और समुदाय के सहयोग से टीबी के लक्षणों, जांच और उपचार की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे और संभावित मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ेंगे।

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने टीबी-मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

    टीबी-मुक्त पंचायतें और निक्षय मित्र सम्मानित
    कार्यक्रम में निर्धारित अवधि तक टीबी-मुक्त रहने वाली पंचायतों को सम्मानित किया गया। एक वर्ष तक टीबी-मुक्त रहने पर सिल्वर, दो वर्ष पर ब्रॉन्ज और तीन वर्ष तक टीबी-मुक्त रहने पर गोल्ड मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र दिया गया। वहीं रोटरी क्लब, एनटीपीसी, बालको तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक राज को निक्षय मित्र का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

    एचआईवी/एड्स पर भी जागरूकता
    इस दौरान छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण समिति की सहायक संचालक श्रीमती रमा पटेल ने एचआईवी/एड्स अधिनियम, 2017 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के साथ भेदभाव रोकने, उनके अधिकारों की रक्षा और रोकथाम व उपचार को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। मौके पर भेदभाव-मुक्त व्यवहार का संकल्प भी लिया गया।

    अतिथियों ने क्या कहा –
    महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि टीबी-मुक्त भारत के लक्ष्य के लिए जनजागरूकता जरूरी है, जोश टीम के साथ जनप्रतिनिधि बचाव, जांच और उपचार का संदेश पहुंचाएंगे।

    सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा जोश टीम और एनसीसी कैडेट्स लोगों को जांच के लिए प्रेरित करेंगे। कोरोना की तरह टीबी उन्मूलन में भी जनभागीदारी जरूरी है।

    एमआईसी सदस्य नरेन्द्र देवांगन ने वार्ड-मोहल्लों में संभावित मरीजों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाने की अपील की।

    स्वास्थ्य विभाग ने क्या बताया –
    CMHO डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया जिले में टीबी की पहचान के लिए नॉट टेस्ट, एक्स-रे और पोर्टेबल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है। समय पर जांच और नियमित इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।

    क्षय रोग नोडल अधिकारी डॉ. बी.आर. रात्रे ने निक्षय पोषण योजना, निक्षय मित्र पहल और उपचार के दौरान नियमित दवा लेने की अपील की।

    कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, पार्षद, एल्डरमेन, सरपंच, रोटरी क्लब अध्यक्ष सतनाम सिंह मल्होत्रा, कैप्टन राजेन्द्र सिंह, एनसीसी कैडेट्स, माई भारत सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleदिशा प्रोजेक्ट: अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए 10 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू
    Next Article छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की कमान, CISF में DIG बनाए गए कोरबा में रह चुके एसपी
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में केरवाद्वारी धान खरीदी केंद्र में हुई बोहनी, चार किसानों से खरीदा गया 165.20 क्विंटल धान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में 4 बड़े फैसले, गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी, अबूझमाड़ के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

    18/11/2026
    Editors Picks

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.