कोरबा, 01 अक्टूबर 2026- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य में छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य ऐसे युवा और पहली बार वोटर बने नागरिकों का नाम जोड़ना है, जो अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। बीएलओ घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण के तहत यह कार्य करेंगे।
प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपना पंजीयन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे।
ऑनलाइन पंजीयन के लिए*ECINET मोबाइल ऐप या वेबसाइट *https://voters.eci.gov.in* पर जाकर फॉर्म-6 भरकर आवेदन किया जा सकता है।

