कोरबा, 01 अक्टूबर 2026 – सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के 15 विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को 8 स्थलों
पीएमश्री सेजेस बालको, करतला, तिलकेजा, पोड़ी-उपरोड़ा, सेजेस अंग्रेजी माध्यम पाली, सेजेस कन्या साड़ा, शासकीय हाई स्कूल भैंसमा और सरगबुंदिया में आयोजन होगा।
वहीं 6 अक्टूबर को 7 स्थलों – सेजेस एनसीडीसी कोरबा, सेजेस कटघोरा, शासकीय हाई स्कूल पीडब्ल्यूडी रामपुर, कन्या कटघोरा, सेन्द्रीपाली, सेजेस हिंदी माध्यम मुनगाडीह और पीएमश्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा में नुक्कड़ नाटक होंगे।
डीईओ ने सभी संबंधित संस्थाओं को तय तिथि और स्थल पर कार्यक्रम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।








