करतला टाइम्स / कोरबा, 25 सितंबर 2026 – सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम अंतर्गत जूनियर क्लब श्रम कल्याण केन्द्र, सीएसईबी कोरबा पूर्व में दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर दैनिक जीवन को सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दिया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि श्री गोपाल मोदी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, श्रीमती सुष्मिता अनंत कमलेश, जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में 200 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीयन, परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया तथा यूडीआईडी एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यवाही की गई। पात्रतानुसार 06 दिव्यांगों को व्हीलचेयर, 15 को ट्राईसाइकिल, 17 को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 01 को बैसाखी, 45 को श्रवण यंत्र, 27 को ब्रेल किट सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर प्रसन्नता दिखी।








