कोरबा, 24 सितंबर 2026। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला में आयोजित होने वाला वृहद रक्तदान शिविर अब नवीन तिथि पर आयोजित होगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ब्लॉक करतला द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व निर्धारित तिथि 23/09/2026 को होने वाला शिविर कुछ प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब यह शिविर 25/09/2026 दिन गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।
स्थान – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करतला, जिला कोरबा (छ.ग.)
आयोजक – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ब्लॉक करतला
विभाग ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। आपका एक रक्तदान किसी के लिए नई उम्मीद और किसी परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
रक्तदान महादान – एक रक्तदान, किसी की जिंदगी बचा सकता है।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि कृपया नई तिथि 25 सितंबर को उपस्थित होकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और जीवन बचाने की इस पहल में भागीदार बनें।








