कोरबा, 24 सितंबर 2026। बचपन से डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करने का सपना देखने वाली दोंदरो की बेटी यागिनी कंवर का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है।
विकासखंड कोरबा के ग्राम दोंदरो निवासी यागिनी ने 10वीं के बाद से ही NEET को अपना लक्ष्य बनाया। कड़ी मेहनत से NEET-2026 में सफलता हासिल कर चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में MBBS में प्रवेश पाया।
लेकिन सीमित आर्थिक स्थिति उनके सपनों के आड़े आ रही थी। तभी सेवा संकल्प अभियान उनके लिए संबल बना।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में संचालित स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास (DMFT) शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के तहत यागिनी की MBBS की संपूर्ण शिक्षण शुल्क की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने उठाने का निर्णय लिया है।
आज कलेक्टर श्री दुदावत ने यागिनी को प्रथम सेमेस्टर की फीस 53,500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।
डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का सपना है, मिले सहयोग ने मेरे सपनों को नई राह दी” – यागिनी कंवर
यागिनी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
कलेक्टर ने यागिनी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करे और अपने ज्ञान का उपयोग समाज सेवा में करे।
प्रधानमंत्री की सोच और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में DMFT के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का यह प्रयास है, ताकि आर्थिक तंगी किसी की प्रतिभा में बाधा न बने।








