जांजगीर-चांपा, 24 सितंबर 2026। पामगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा भुईगांव के प्रधान पाठक से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
कलेक्टर ने सभी शासकीय विद्यालयों में अनुशासन और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। जिला शिक्षा अधिकारी और BEO को नियमित निरीक्षण और निगरानी के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा – विद्यालयों में शिक्षकों की जिम्मेदारी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना भी है। लापरवाही या अनुशासनहीनता पर कार्रवाई तय है।
कलेक्टर ने ऐसे शिक्षकों की सूची भी मांगी है जिनके खिलाफ नशे या अनुशासनहीनता की शिकायतें हैं। अब तक के दीर्घशास्ति प्रकरणों की अद्यतन जानकारी भी तलब की गई है।
भांठापारा भुईगांव मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।








