Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»जिला अस्पताल परिसर से पत्रकार की बाइक चोरी… मरीज की सेवा में जुटे बेटे की बढ़ी मुश्किलें…ट्रामा सेंटर के सामने से दिनदहाड़े वारदात,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज 
    छत्तीसगढ़

    जिला अस्पताल परिसर से पत्रकार की बाइक चोरी… मरीज की सेवा में जुटे बेटे की बढ़ी मुश्किलें…ट्रामा सेंटर के सामने से दिनदहाड़े वारदात,सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज 

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI22/07/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा – ऊर्जाधानी कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है। मरीजों के इलाज के लिए आए लोगों की गाड़ियां भी यहां सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के ठीक सामने से एक पत्रकार की मोटर सायकल दिनदहाड़े चोरी हो गई। पीड़ित की मां अस्पताल में भर्ती है और बाइक चोरी होने से उसे इलाज कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सरई सिंगार, हरदीबाजार निवासी *कैलाशु पटेल* सीजी एक्सप्रेस पोर्टल के जिला ब्यूरोचीफ हैं। उनकी माताजी *श्रीमती बिषुन कलिहारी* 10 जुलाई 2026 से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा में भर्ती होकर इलाजरत हैं। मां की सेवा के लिए कैलाशु पटेल रोजाना अस्पताल आ-जा रहे थे,दिनांक *15.07.2026 दिन बुधवार, शाम लगभग 5:00 बजे* कैलाशु पटेल अपनी मोटर सायकल क्रमांक *CG 15 CD 0882* को ट्रामा सेंटर के सामने सड़क किनारे खड़ी कर पीजी कॉलेज के सामने फोटोकॉपी कराने गए थे। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।

     

    आसपास तलाशा, नहीं मिला कोई सुराग

     

    पीड़ित ने बताया कि बाइक गायब होने के बाद उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की। दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन अब तक कोई फुटेज उपलब्ध नहीं कराया गया है।

     

    *”मां बीमार, बाइक नहीं तो इलाज कैसे” – पीड़ित की व्यथा*

    कैलाशु पटेल ने बताया कि मां की गंभीर बीमारी के कारण उन्हें रोजाना दवाएं लाने, जांच कराने और घर से अस्पताल आने-जाने के लिए बाइक की सबसे ज्यादा जरूरत थी। बाइक चोरी होने के बाद उन्हें ऑटो और टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

    उन्होंने कहा, _”जब जिला अस्पताल जैसा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाला इलाका ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता कहां जाएगी? प्रशासन को मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।”_

     

    सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज, जांच जारी

     

    इस संबंध में पीड़ित पत्रकार ने दिनांक *21.07.2026* को सिविल लाइन थाना रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अज्ञात चोर के विरुद्ध *BNS की धारा 303(2)* के तहत FIR दर्ज कर मोटर सायकल बरामद करने की मांग की गई है,थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद मरीजों के परिजनों में दहशत है। लोगों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में न तो पर्याप्त सुरक्षा गार्ड हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे सही से काम कर रहे हैं। आए दिन वाहन चोरी और सामान गुम होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। स्थानीय नागरिकों और पत्रकार संगठनों ने मांग की है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तत्काल अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करे, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण कल: उप मुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि प्रेस क्लब के शपथ समारोह में जुटेंगे प्रदेशभर के पत्रकार, अरुण साव करेंगे संबोधन
    Next Article 23 जुलाई को कोरबा में उपमुख्यमंत्री: PM आवास गृह प्रवेश से लेकर मल्टीलेवल पार्किंग तक 6 कार्यक्रम  
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026
    करतला

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026
    छत्तीसगढ़

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Editors Picks

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.