Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»दादरखुर्द में कुत्तों के हमले से बच्चे की मौत, महापौर-आयुक्त ने पीड़ित परिवार को दिया 1 लाख का चेक
    छत्तीसगढ़

    दादरखुर्द में कुत्तों के हमले से बच्चे की मौत, महापौर-आयुक्त ने पीड़ित परिवार को दिया 1 लाख का चेक

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI18/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कुत्तों के झुंड ने 8 साल के प्रकाश पटेल को घेरकर मार डाला। निगम ने शुरू किया महाअभियान, अब तक 22 आवारा कुत्ते पकड़े गए।

     

    कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र की *दादरखुर्द बस्ती* में गुरुवार शाम आवारा कुत्तों के झुंड के हमले से 8 वर्षीय बच्चे प्रकाश पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद शुक्रवार को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

    महापौर ने मृतक के पिता किशोर पटेल को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए महाअभियान शुरू कर दिया है।

    क्या हुआ था पूरा मामला
    प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के मामा *नारायण प्रसाद पटेल* के अनुसार, प्रकाश के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। बच्चा घर से दादरखुर्द में आयोजित रथयात्रा में जाने के लिए निकला था। घर के पास पहुंचते ही कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और बुरी तरह नोंच डाला।

    गंभीर हालत में बच्चे को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक प्रकाश मूलतः जांजगीर-चांपा जिले के मोहतरा गांव का रहने वाला था। उसके माता-पिता दादरखुर्द में रहकर मजदूरी करते हैं।

    महापौर-आयुक्त ने दिया ढाढस, 1 लाख की मदद

    दादरखुर्द पहुंची महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद और मार्मिक है। निगम प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। आगे किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल बताएं।”

    इस दौरान वार्ड पार्षद सुनीता चौहान और मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौरभी मौजूद थे।

    निगम का एक्शन: 22 कुत्ते पकड़े, महाअभियान शुरू
    घटना को गंभीरता से लेते हुए निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने अभियान शुरू किया। शुक्रवार को 22 आवारा कुत्तों को पकड़कर श्वान वाहन से डॉग हाउस भेजा गया।

    महापौर-आयुक्त की अपील
    महापौर और आयुक्त ने नागरिकों से अपील की:
    1. छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें। इस मौसम में कुत्ते ज्यादा आक्रामक रहते हैं।
    2. कुत्तों को निर्धारित स्थानों पर ही भोजन दें।
    3. आवारा कुत्तों की सूचना तुरंत निगम को दें ताकि बध्याकरण कराया जा सके।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा: नो पार्किंग में खड़े 3 ट्रेलरों पर ₹30 हजार का चालान, हसदेव पुल पर जाम में फंसी एंबुलेंस
    Next Article वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर का सीहोर में होगा सम्मान
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    करतला

    सेवा संकल्प अभियान : 3 और 6 अक्टूबर को 15 स्कूलों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में वरिष्ठ वंदन सम्मान समारोह, वृद्धजनों को शॉल-श्रीफल से किया सम्मानित

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    पीएम आवास योजना में बड़ा घोटाला : असंबद्ध खातों में भेजी गई राशि, पांच संविदा कर्मी बर्खास्त, 6 के खिलाफ FIR

    01/10/2026
    Editors Picks

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान : 3 और 6 अक्टूबर को 15 स्कूलों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.