Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा: नो पार्किंग में खड़े 3 ट्रेलरों पर ₹30 हजार का चालान, हसदेव पुल पर जाम में फंसी एंबुलेंस
    छत्तीसगढ़

    कोरबा: नो पार्किंग में खड़े 3 ट्रेलरों पर ₹30 हजार का चालान, हसदेव पुल पर जाम में फंसी एंबुलेंस

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI18/07/2026Updated:18/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा। शहर के व्यस्ततम भवानी मंदिर, हसदेव नदी पुल पर शुक्रवार को नो पार्किंग में खड़े 3 ट्रेलरों की वजह से करीब आधे घंटे तक भीषण जाम लग गया। जाम में कार, जीप, दोपहिया वाहनों के साथ एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

    यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रेलरों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रति ट्रेलर ₹10,000 का चालान काटा। इस प्रकार कुल ₹30,000 का जुर्माना वसूला गया।

    क्या था पूरा मामला
    जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दर्री की ओर से आने वाले और कोरबा शहर की ओर जाने वाले मार्ग पर भवानी मंदिर पुल के पास तीन ट्रेलर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े कर दिए गए थे। पुल के पास सड़क पहले से ही संकरी है, ऐसे में ट्रेलरों के खड़े होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    इस दौरान एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। करीब 30 मिनट बाद यातायात पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और यातायात सामान्य किया।

    पुलिस का बयान
    इस संबंध में यातायात पुलिस के एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि “भवानी मंदिर पुल के पास नो पार्किंग में खड़े तीन ट्रेलरों के खिलाफ MV एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। प्रत्येक पर 10-10 हजार का चालान काटकर कुल 30 हजार का अर्थदंड वसूला गया है।”

    उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि “शहर के व्यस्त मार्गों और नो पार्किंग क्षेत्रों में भारी वाहन खड़े न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” स्थानीय लोगों ने कहा कि पुल पर आए दिन अवैध पार्किंग की वजह से जाम लगता है। एंबुलेंस के फंसने की घटना के बाद लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleवनांचल में पहुंचे जिला सीईओ प्रतीक जैन, आंगनबाड़ी से लेकर पीएम आवास तक किया औचक निरीक्षण “गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों विकास कार्य” – दिए सख्त निर्देश
    Next Article दादरखुर्द में कुत्तों के हमले से बच्चे की मौत, महापौर-आयुक्त ने पीड़ित परिवार को दिया 1 लाख का चेक
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    करतला

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, गोद भराई और अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    विश्व वयोवृद्ध दिवस पर कल कोरबा में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों की होगी मुफ्त जांच

    30/09/2026
    Editors Picks

    अब घास-फूस की छत सुधारने जंगल नहीं जाना पड़ता, पक्के घर में सुकून से रह रहा मंगलू बिरहोर का परिवार

    30/09/2026

    लाफा में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, निकाली जागरूकता रैली

    30/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान : कोरबा जिले में 1 से 6 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष शिविर

    30/09/2026

    सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम

    30/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.