मुखबिर की सूचना पर करतला पुलिस की छापामार कार्रवाई, आरोपियों के पास से 5350 रुपये नकद और 6 मोबाइल भी बरामद
कोरबा। जिले में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करतला थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करतला थाना क्षेत्र के बड़मार जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार* किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़मार जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मौके से निम्न 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी करतला के निवासी हैं:
1. कृष्णाराय – उम्र 35 वर्ष
2. सर्वजीत राय – उम्र 43 वर्ष
3. विजय शर्मा – उम्र 48 वर्ष
4. संतोष गबेल – उम्र 48 वर्ष
5. बसंत खुटे- उम्र 32 वर्ष
6. *कृष्णा दास* – उम्र 50 वर्ष
क्या-क्या हुआ जब्त
पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 5350 रुपये नकद, ताश के पत्ते, एक तिरपाल, 6 मोबाइल फोन और 10 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
करतला पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

