Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»खाद-बिजली-पानी के लिए सड़क पर उतरीं गीतांजलि कौशिक
    छत्तीसगढ़

    खाद-बिजली-पानी के लिए सड़क पर उतरीं गीतांजलि कौशिक

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI13/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में खाद, बिजली, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बिल्हा बाजार चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक सियाराम कौशिक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और जल्द समाधान की मांग की।

    बिल्हा बाजार चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन करने वाला प्रदेश होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों को खाद और बीज के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि कई गांवों में पेयजल संकट भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन शासन-प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा।वहीं पूर्व विधायक सियाराम कौशिक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, सड़कें बदहाल हैं और बिजली व्यवस्था भी चरमराई हुई है।जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन भी किए जाएंगे।
    खाद, बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन मांगों पर कितना गंभीर रुख अपनाता है या फिर यह आंदोलन आने वाले दिनों में और बड़ा रूप लेता है।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleग्राम पंचायत नकटीखार में PMAY में घोटाला, बैंक खाते के बहाने नाम ट्रांसफर, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
    Next Article सुशासन सरकार की पहल सेवा सेतु बनी आमजन का सहारा राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता और गति, सेवा सेतु से मिला समयबद्ध लाभ श्री संतोष कुमार को मिला समय पर आवश्यक दस्तावेज
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    करतला

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026
    करतला

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    युवा मतदाताओं के लिए विशेष अभियान : घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे पंजीयन

    01/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा यात्रा बाइक रैली का कोरबा में भव्य स्वागत, पसान में ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

    01/10/2026
    Editors Picks

    कोरबा में 5 मेडिकल दुकानों पर गिरी गाज, रिकॉर्ड नहीं दिखाने पर नोटिस, 3 के लाइसेंस निलंबित

    02/10/2026

    PM आवास योजना में फर्जी जियो टैगिंग का आरोप, अधूरे आवास को पूरा दिखाकर भुगतान का खेल

    02/10/2026

    सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए मिलेंगेख रुपये, VB-G RAM G और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण

    02/10/2026

    वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठजनों को अधिकारों की जानकारी दी गई

    01/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.