कोरबा। छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार 7 जुलाई 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सामान्य प्रशासन विभाग GAD द्वारा जारी आदेश में कोरबा जिला पंचायत को नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिला है।
IAS प्रतीक जैन (बैच 2020) को जिला पंचायत बस्तर से स्थानांतरित कर जिला पंचायत कोरबा का नया CEO नियुक्त किया गया है। वहीं कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ SDM तनय खन्ना (IAS-2023) को पदोन्नति देकर जिला पंचायत बस्तर का CEO बनाया गया है।
कौन हैं नए CEO प्रतीक जैन?
IAS 2020 बैच के अधिकारी प्रतीक जैन इससे पहले बस्तर जिला पंचायत में CEO के पद पर थे। बस्तर जैसे संवेदनशील और विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण जिले में काम करने का अनुभव उन्हें मिला है। अब उन्हें औद्योगिक और खनिज बहुल जिले कोरबा की ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला पंचायत कोरबा में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग अब उनके नेतृत्व में होगी।
कोरबा से जुड़ा दूसरा तबादला
कटघोरा अनुविभाग के SDM रहे तनय खन्ना को अब बस्तर जिला पंचायत की कमान दी गई है। युवा अधिकारी तनय खन्ना IAS 2023 बैच के हैं।

GAD ने 8 IAS का किया तबादला
कोरबा के अलावा राज्य में 6 अन्य IAS अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं:
1. *सुश्री सुरुचि सिंह IAS-2020:* राजनांदगांव जिला पंचायत CEO से *नगर निगम भिलाई आयुक्त*
2. *जयंत नाहटा IAS-2021:* दंतेवाड़ा जिला पंचायत CEO से *धमतरी जिला पंचायत CEO*
3. *एम. भार्गव IAS-2023:* SDM डोंगरगढ़ से *दंतेवाड़ा जिला पंचायत CEO*
4. *दुर्गा प्रसाद अधिकारी IAS-2023:* SDM घरघोड़ा से *राजनांदगांव जिला पंचायत CEO*
5. *गजेंद्र सिंह ठाकुर IAS-2019:* धमतरी CEO से *उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग* – अस्थाई प्रभार
6. *रिमिजियुस एक्का IAS-2011:* को *SUDA CEO* का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
राज्य सरकार ने इस फेरबदल को जिलों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के उद्देश्य से किया है।

