कोरबा – शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाए गए नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कोरबा यातायात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
यातायात पुलिस ने 01 जनवरी से 03 जुलाई तक लगातार अभियान चलाकर अब तक कुल 73 प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें से अकेले आज 10 वाहन चालकों के खिलाफ नो एंट्री का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई।
कहां चल रहा है अभियान
यातायात पुलिस शहर के भीतर नो एंट्री जोन में विशेष चेकिंग कर रही है। प्रमुख रूट जहां कार्यवाही की जा रही है:
– सीतामणि से पुराना बस स्टैंड
– सेंट्रल वर्कशॉप से मुड़ापार रोड
– महाराणा प्रताप चौक
इन क्षेत्रों में सुबह से शाम तक नो एंट्री के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का मौके पर ही चालान काटा जा रहा है।
यातायात पुलिस का कहना है कि शहर में जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि नो एंट्री के नियमों का पालन करें और तय समय के बाद ही भारी वाहनों को शहर में लाएं।

