Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्ची को उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री
    छत्तीसगढ़

    जनदर्शन में कलेक्टर की संवेदनशील पहल: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्ची को उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI23/06/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 22 जून 2026/ कलेक्टर जनदर्शन में आज पुरानी बस्ती, रानी रोड निवासी श्रीमती सुप्रिया मतवानी ने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपनी पुत्री के लिए स्कूल ड्रेस, कॉपी-पुस्तक एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीद पाने में असमर्थता व्यक्त की।
    श्रीमती सुप्रिया ने बताया कि उनकी पुत्री इस शैक्षणिक सत्र में इम्प्रेसिव मॉन्टेसरी प्ले स्कूल, पुरानी बस्ती में केजी-1 कक्षा में अध्ययन करेगी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वे बच्ची के लिए गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने में कठिनाई महसूस कर रही थीं। उन्होंने प्रशासन से सहयोग की मांग की।
    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा श्रीमती सुप्रिया की बच्ची के लिए स्कूल गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग तथा जूते सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।


    प्रशासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से श्रीमती सुप्रिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। यह पहल शासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता एवं राहत प्राप्त हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबच्चों की पढ़ाई न हो प्रभावित, जनदर्शन में शिक्षा एवं छात्रावास सुविधा सुनिश्चित करने की पहल पेट्रोल पंप संचालन में अनियमितता की शिकायत पर प्रशासन सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई कलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश 149 आवेदन हुए प्राप्त, शिक्षा, जनहित व मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों पर त्वरित समाधान हेतु किया निर्देशित
    Next Article कृषि आदान सामग्री की सुगम उपलब्धता से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.