Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन, संजीव पाल (संजू) को मिली सचिव की जिम्मेदारी

    02/07/2026

    मूसलाधार बारिश में भी डटे रहे कोरबा ट्रैफिक पुलिस के जवान, भीगते हुए संभाली शहर की यातायात व्यवस्था

    02/07/2026

    गेवरा में CISF-SECL व ब्रह्माकुमारी संस्था का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, डीआईजी रघुबीर नरेन बोले – नशा तन-मन-धन तीनों का दुश्मन

    02/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजनों को त्वरित राहत, समस्याओं के समाधान का बना भरोसेमंद माध्यम
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजनों को त्वरित राहत, समस्याओं के समाधान का बना भरोसेमंद माध्यम

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI20/06/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जिले के नागरिकों को नवीन राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

    कोरबा, 19 जून 2026/ शासन की जन हितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों तक समय पर पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एक भरोसेमंद माध्यम के रूप में स्थापित हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों की लगातार निगरानी करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
    जिले में 19 जून की सुबह तक राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, विद्युत, पेयजल, खाद्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 1311 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 388 से अधिक आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई है, जबकि 374 से अधिक आवेदन वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं। शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
    कलेक्टर ’श्री कुणाल दुदावत’ के निर्देशन में सभी विभागों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता, संवेदनशीलता और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारी नियमित समीक्षा कर शिकायतों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल कर रहे हैं।
    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से जिले के नागरिकों को नवीन राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, लंबित भुगतान, विद्युत व्यवस्था में सुधार, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, स्वच्छता कार्य, सीमांकन, नामांतरण तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों में त्वरित राहत मिल रही है।
    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद को और अधिक सरल एवं सुलभ बनाया है। शिकायतों के पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण से आमजन का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हुआ है तथा सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार करने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है।
    जिला प्रशासन का सतत प्रयास है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित हो, ताकि नागरिकों को शीघ्र राहत मिले और शासन की जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंच सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleअनुविभाग स्तरीय पंजीयन शिविर में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत
    Next Article मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी संपन्न वरिष्ठ नागरिकों ने प्रदर्शनी की सराहना, कहा-देश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन, संजीव पाल (संजू) को मिली सचिव की जिम्मेदारी

    02/07/2026
    छत्तीसगढ़

    मूसलाधार बारिश में भी डटे रहे कोरबा ट्रैफिक पुलिस के जवान, भीगते हुए संभाली शहर की यातायात व्यवस्था

    02/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गेवरा में CISF-SECL व ब्रह्माकुमारी संस्था का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, डीआईजी रघुबीर नरेन बोले – नशा तन-मन-धन तीनों का दुश्मन

    02/07/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 03 जुलाई को

    01/07/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    01/07/2026
    छत्तीसगढ़

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    01/07/2026
    Editors Picks

    बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन, संजीव पाल (संजू) को मिली सचिव की जिम्मेदारी

    02/07/2026

    मूसलाधार बारिश में भी डटे रहे कोरबा ट्रैफिक पुलिस के जवान, भीगते हुए संभाली शहर की यातायात व्यवस्था

    02/07/2026

    गेवरा में CISF-SECL व ब्रह्माकुमारी संस्था का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, डीआईजी रघुबीर नरेन बोले – नशा तन-मन-धन तीनों का दुश्मन

    02/07/2026

    डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 03 जुलाई को

    01/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.