Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»बेमेतरा में कन्या विवाह योजना के तहत 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, CM साय ने दी सौगात
    छत्तीसगढ़

    बेमेतरा में कन्या विवाह योजना के तहत 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, CM साय ने दी सौगात

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI01/06/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    _रायपुर, 31 मई 2026_बेमेतरा में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वैदिक रीति-रिवाज के साथ जिले के 21 जोड़े सात फेरे लेकर जीवन साथी बने।

    मुख्यमंत्री ने मंच से ऐलान किया कि अब इस योजना के तहत पात्र परिवारों को मिलने वाली सहायता राशि 50 हजार रुपये कर दी गई है। पहले आर्थिक बोझ से परेशान परिवारों को इस योजना से राहत मिली है, और बढ़ी हुई राशि से और ज्यादा मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने बेमेतरा में नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा भी की, ताकि जिले में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा मिले।

    समारोह का आकर्षण पारंपरिक बैलगाड़ी में निकली बारात रही। लोक वाद्य और ग्रामीण माहौल के बीच जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसमें हिस्सा लिया। शाम को मौसम खराब होने के कारण कार्यक्रम को स्कूल ग्राउंड से पुराने रेस्ट हाउस परिसर में शिफ्ट किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने नवदंपतियों से मिलकर सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

    शासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री और आर्थिक सहायता भी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक हैं। इन आयोजनों से अनावश्यक खर्च कम होता है और समाज में सहयोग की भावना बढ़ती है।

    कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, मंत्री दयाल दास बघेल, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पाण्डेय, विजय बघेल सहित कई विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleनवापारा बना नशामुक्ति का केंद्र, तम्बाकू निषेध दिवस पर गांव में गूंजा जागरूकता का स्वर
    Next Article कोरबा जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक संपन्न आंकड़ों का संग्रहण पूर्ण
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026
    करतला

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला समाधान, जोगीदल्ली (भाटापारा) में फिर शुरू हुई पेयजल आपूर्ति

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिन में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, व्हाट्सऐप पर आई PDF

    21/11/2026
    Editors Picks

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित

    21/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.