रिश्वतकांड में सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा निलंबित, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा
कोरबा, 30 मई 2026 एंटी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर की कार्रवाई में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पोड़ी-उपरोड़ा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा को 29 मई को प्रार्थी अमृत बघेल से ₹40,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
ACB/EOW बिलासपुर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अपराध क्रमांक 0/2026 दर्ज कर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए प्रदीप मिश्रा को *त्काल प्रभाव से निलंबित* कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय BEO कार्यालय, कटघोरा रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

