Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»बिझरा उपचुनाव में बड़ा खेल: भाजपा नेता की हत्या का आरोपी मुस्ताक अहमद जेल से आकर उसी सीट पर ठोक रहा दावा
    छत्तीसगढ़

    बिझरा उपचुनाव में बड़ा खेल: भाजपा नेता की हत्या का आरोपी मुस्ताक अहमद जेल से आकर उसी सीट पर ठोक रहा दावा

    Santosh RajakBy Santosh Rajak19/05/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    *कोरबा।* पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के ग्राम बिझरा में हो रहे जनपद सदस्य उपचुनाव में सनसनीखेज मोड़ आ गया। भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या के मुख्य आरोपी मुस्ताक अहमद ने बिलासपुर सेंट्रल जेल से आकर नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल कर दिया।

     

    *क्या है पूरा मामला?*

    23 दिसंबर 2023 को ग्राम केशलपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े चाकू और कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में इस हत्याकांड के पीछे राजनीतिक रंजिश की बात सामने आई थी। इस मामले में मुस्ताक अहमद मुख्य आरोपी है और फिलहाल बिलासपुर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है।

     

    अक्षय गर्ग की मृत्यु के बाद बिझरा जनपद पंचायत क्षेत्र की सदस्य सीट रिक्त हो गई थी। इसी रिक्त सीट पर वर्तमान में उपचुनाव कराया जा रहा है।

     

    *कड़ी सुरक्षा में जेल से लाया गया आरोपी*

    न्यायालय की अनुमति के बाद आरोपी मुस्ताक अहमद को मंगलवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पोड़ी उपरोड़ा निर्वाचन कार्यालय लाया गया। जहां उसने जनपद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया।

     

    *क्या कहता है कानून?*

    जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को चुनाव लड़ने से तब तक अयोग्य नहीं माना जा सकता जब तक उसे न्यायालय द्वारा किसी मामले में दोषसिद्ध न कर दिया जाए। चूंकि मुस्ताक अहमद पर अभी केवल आरोप हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए तकनीकी रूप से वह चुनाव लड़ने के लिए योग्य है।

     

    रिटर्निंग ऑफिसर पोड़ी उपरोड़ा ने नामांकन स्वीकार करते हुए बताया कि सभी दस्तावेज नियमानुसार पाए गए हैं। जांच के बाद ही अंतिम सूची जारी की जाएगी।

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए 21-23 अगस्त को विशेष लोक अदालत, 31 मई तक भरें गूगल फॉर्म
    Next Article महर्षि नारद जयंती पर श्रमजीवी पत्रकार संघ का बड़ा आयोजन: रायपुर में जुटे प्रदेशभर के पत्रकार, डॉ. रमन सिंह बोले- अवस्थी आजीवन अध्यक्ष रहे
    Santosh Rajak

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मौजूदगी में केरवाद्वारी धान खरीदी केंद्र में हुई बोहनी, चार किसानों से खरीदा गया 165.20 क्विंटल धान

    19/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में 4 बड़े फैसले, गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी, अबूझमाड़ के बच्चों को मिलेगी उच्च शिक्षा

    18/11/2026
    Editors Picks

    कोरबा में गूंजे ठहाके, अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ थीम पर सजी काव्य संध्या, महापौर ने किया कवियों का सम्मान

    19/11/2026

    चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर कोरबा में ऑरेंज अलर्ट, 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    19/11/2026

    पिकनिक की आड़ में जुआ खेल रहे एल्डरमैन और प्रिंसिपल समेत 6 गिरफ्तार

    19/11/2026

    शुक्रवार को मनेगी देवउठनी एकादशी, बाजारों में सजा गन्ना तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक काम

    19/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.