कोरबा में पटवारी पर फर्जी रिपोर्ट का आरोप, किसान ने की जांच की मांग
कोरबा जिले के करतला तहसील अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा निवासी संतराम पटेल ने हल्का पटवारी भरतलाल चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संतराम का आरोप है कि पटवारी ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर और अनावेदक रेशम पिता सीताराम से मिलीभगत कर उनकी भूमि ख.न. 643/1 के बारे में न्यायालय में झूठा व दूषित जांच प्रतिवेदन पेश किया।
संतराम के अनुसार रेशम ने उनकी 0.085 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया। स्थगन और सीमांकन के लिए आवेदन देने पर न्यायालय ने 24/12/2025 को पटवारी को जांच का आदेश दिया था, लेकिन आज तक सीमांकन नहीं हुआ। पटवारी की गलत रिपोर्ट के कारण न्यायालय ने 10/04/2026 को संतराम का स्थगन आवेदन खारिज कर दिया।
पीड़ित किसान ने 11/05/2026 को जनदर्शन में शिकायत कर जिला स्तरीय टीम से निष्पक्ष जांच और सीमांकन कराने की मांग की है।

