Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेत, प्लंबिंग फिटिंग्स कराने किया निर्देशित
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेत, प्लंबिंग फिटिंग्स कराने किया निर्देशित

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI15/04/2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    *डीएमएफ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, टीएस अनुरूप दरवाजे, खिड़कियां, प्लंबिंग फिटिंग्स कराने किया निर्देशित*

     

    *जिले में खराब हैंडपम्पों की अभियान चलाकर मरम्मत कराने के दिए निर्देश*

     

    *पीएम स्वनिधि योजना में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति वाले नगरीय निकायों को नोटिश देने किया निर्देशित*

     

    *सोसायटियों में समय पर खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण व पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश*

     

    कोरबा 15 अप्रैल 2026/ 

    जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की और उनके प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाया जाए तथा आपसी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ तय लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

     बैठक में जनगणना 2026 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रो में बैनर-पोस्टर के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने तथा सार्वजनिक उपक्रमों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। जनगणना कार्य मे नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों की समय पर प्रशिक्षण पूर्ण करने एवं समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। 

     गर्मी के मद्देनजर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने जिले के खराब हैंडपंपों की मिशन मोड में मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस हेतु पंचायतों से मरम्मत योग्य हैंडपंपों की सूची प्राप्त कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गंभीरता से कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिससे आमजन को राहत मिल सके।

     पीडीएस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने माह के अंत तक सभी सोसायटियों में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने और समय पर पारदर्शी वितरण सुनिश्चित कराने निर्देशित किया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने तथा योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले नगरीय निकायों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

     बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को गम्भीर बीमारी से पीड़ित एवं स्वास्थ्य लाभ दिलाने हेतु प्राप्त होने वाले आवेंदनो पर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने , पीड़ितों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दिलाने एवं आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मुक्त अभियान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो मेंटीबी की पहचान हेतु एक्स-रे जांच को अनिवार्य रूप से बढ़ाने एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एमएमयू, नगरीय निकायों एवं सार्वजनिक उपक्रमों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आधार एवं अपार आईडी से छूटे हुए स्कूली बच्चों का चिन्हांकन कर आधार व आपार आईडी बनवाने के लिए कहा। 

     कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों में प्रगति लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्रियान्वयन एजेंसियों को जिले में डीएमएफ से निर्मित किए जा रहे स्कूल-आंगनबाड़ी भवन एवं शिक्षक -स्वास्थ्य कर्मचारी आवासीय भवनो में दरवाजे, खिड़कियां, प्लंबिंग फिटिंग्स और सेनेटरी कार्य निर्धारित तकनीकी प्राक्कलन (टीएस) के अनुरूप ही लगाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही दोषपूर्ण कार्यो को तत्काल सुधारने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभागों को अपने संचालित कार्यो की अद्यतन स्थिति की जानकारी निर्माण पोर्टल में जल्द से जल्द जियो-टैगिंग, फोटो एवं आवश्यक विवरण सहित अपलोड करने के निर्देश दिए। जिले में यूथ हॉस्टल एवं क्रीड़ा परिसर निर्माण हेतु जगह चिन्हांकन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां जल्द पूर्ण करने की बात कही।

     उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। 

     उन्होंने शासन की फ्लैगशिप स्कीम महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिला हितग्राहियों का लोक सेवा केंद्र के माध्यम से किए जा रहे निःशुल्क केवाईसी कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए महिलाओं की सहूलियत पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही केवाईसी कार्य का नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। उन्होंने कर्मयोगी अभियान में स्वयं एवं अपने अधीनस्थ कार्यालयों के सभी कर्मचारियों का पोर्टल में अनिवार्य रूप से पंजीयन सुनिश्चित करने एवं कोर्स का प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। 

     बैठक के दौरान निष्क्रिय योजनाओं के खातों को पूरी तरह बंद कर शेष राशि शासन खाते में जमा कराने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने की बात कही गई। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं, मातृ वंदना योजना के लक्ष्य पूर्ति, रेडी-टू-ईट वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन योजना तथा स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

     कलेक्टर ने समय-सीमा से जुड़े लंबित प्रकरणों में तेजी लाते हुए उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए सभी विभागीय अधिकारियों को दिए। पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानवाधिकार आयोग और कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री तरूण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, श्री ओंकार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleघंटाघर ओपन थिएटर के पास संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 135वी जन्म जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई
    Next Article जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ कलेक्टर ने स्व गणना कर नागरिकों को महाभियान से जुड़ने का दिया संदेश
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026
    करतला

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026
    छत्तीसगढ़

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Editors Picks

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.