Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ कलेक्टर ने स्व गणना कर नागरिकों को महाभियान से जुड़ने का दिया संदेश
    छत्तीसगढ़

    जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ कलेक्टर ने स्व गणना कर नागरिकों को महाभियान से जुड़ने का दिया संदेश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI16/04/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    आपकी एक सही जानकारी तय करेगी जिले के विकास की दिशा—कलेक्टर श्री दुदावत

     

    *हर नागरिक दे सही जानकारी, तभी बनेगी बेहतर योजनाएं- कलेक्टर ने की अपील*

     

    कोरबा, 16 अप्रैल 2026/ देश की प्रगति और भविष्य की सटीक रूपरेखा तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण ‘जनगणना 2027’ का जिले में औपचारिक शुभारंभ हो गया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर ‘ऑनलाइन स्व-गणना’ (Self-Enumeration) प्रक्रिया की शुरुआत की। उन्होंने इसे आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

     

    *डिजिटल जनगणना: 30 अप्रैल तक स्वयं दर्ज कर सकेंगे जानकारी*

     

    कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि

    आम नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल रूप दिया गया है, जिससे यह अधिक सरल, सुलभ और समयबद्ध हो सकेगी।

     

    उन्होंने कहा कि जनगणना देश और राज्य की योजनाओं का आधार होती है। इसके जरिए प्राप्त आंकड़े सरकार को यह समझने में मदद करते हैं कि किस क्षेत्र में किस प्रकार की सुविधाओं की आवश्यकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सेवाओं की बेहतर योजना और क्रियान्वयन में जनगणना की अहम भूमिका होती है। सही और सटीक जानकारी मिलने से विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने में आसानी होती है और संसाधनों का संतुलित उपयोग संभव हो पाता है।

     

    1 मई से प्रगणक आएंगे आपके द्वार

     

    कलेक्टर ने जानकारी दी कि 1 मई 2026 से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे। 30 मई तक चलने वाले इस चरण में आवासीय एवं गैर-आवासीय भवनों की स्थिति, उपयोग और बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और संचार से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं नीतिगत उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

     

    *अपील*

     

    कलेक्टर श्री दुदावत ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे जनगणना के इस महत्त्वपूर्ण अभियान में अपना सक्रिय सहयोग दें। ऑनलाइन स्व-गणना में भाग लें तथा प्रगणकों को घर-घर सर्वे के दौरान सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले के विकास की सटीक रूपरेखा तैयार की जा सके।

    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव, योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री मोहन सिंह कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, विकास कार्यो के प्रभावी क्रियान्वयन हेत, प्लंबिंग फिटिंग्स कराने किया निर्देशित
    Next Article बाल विवाह की रोकथाम में सहयोग हेतु अपील
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.