कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के रूमगरा बस्ती से ग्रामीणों की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में आपसी विवाद के बाद उन्हें कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी मिल रही है।
इसी को लेकर पुरानी बस्ती रूमगरा के लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए।
आवेदन देने वाली महिला जानकी विश्वकर्मा ने बताया कि वह वार्ड की निवासी हैं। उनका आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों द्वारा उन्हें और परिवार को डराया धमकाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की धमकियों से बस्ती में डर का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक 27 अक्टूबर की शाम को विवाद के बाद वे बालको थाने भी गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि उस वक्त थाने में सुनवाई नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने एसपी से मिलकर जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी


