Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान: करतला जनपद के कराईनारा में लगा सेवा सेतु शिविर

    03/10/2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    02/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान: कोरबा के 8 स्कूलों में आज होगा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    02/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न ई-बसों के सुगम संचालन के लिए प्रस्तावित रूट, बस स्टॉप एवं अन्य व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न ई-बसों के सुगम संचालन के लिए प्रस्तावित रूट, बस स्टॉप एवं अन्य व्यवस्थाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI28/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा, 28 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित की जाने वाली 40 ई-बसों के सुगम एवं प्रभावी संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नगर पालिक निगम कोरबा के निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, कार्यपालन अभियंता श्री राकेष मसीह सहित सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    बैठक में 40 ई-बसों के संचालन के लिए गठित समिति द्वारा प्रस्तावित रूट चार्ट के अनुमोदन पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रस्तावित मार्गों का भौतिक परीक्षण कर सड़क की चौड़ाई, ई-बसों के सुरक्षित आवागमन तथा बसों के टर्निंग के लिए पर्याप्त स्थान की उपलब्धता का परीक्षण कराने के संबंध में समिति गठित किए जाने पर भी चर्चा हुई।
    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने समिति को निर्देश दिए कि प्रस्तावित रूटों का स्थल निरीक्षण कर प्रत्येक मार्ग का तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि रूट निर्धारण के दौरान यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां नए बस स्टॉप चिन्हित कर उनका प्रस्ताव भी तैयार किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।
    बैठक में ई-बस संचालन के लिए प्राप्त निर्धारित जीसीसी दरों के अनुमोदन, चयनित निविदाकार (बोलीदाता) को लेटर ऑफ अवार्ड जारी करने तथा संबंधित नगरीय निकाय एवं प्राधिकरण द्वारा चयनित बोलीदाता के साथ रियायत अनुबंध संपादित किए जाने संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार सहित अन्य स्थानों से अवैध खनिज परिवहन कर रहे 9 वाहन जब्त खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप
    Next Article शाला प्रवेशोत्सव में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत पुस्तक एवं साइकिल वितरित कर कहा – मन लगाकर पढ़ें, अपने माता-पिता, विद्यालय और जिले का नाम करें रोशन
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान: करतला जनपद के कराईनारा में लगा सेवा सेतु शिविर

    03/10/2026
    छत्तीसगढ़

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान: कोरबा के 8 स्कूलों में आज होगा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    रामपुर-कोरबा के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण, बूथ स्तर पर जागरूकता के निर्देश

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    गांधी जयंती पर कोरबा के औद्योगिक क्षेत्र में लगे 100 पौधे, मंत्री देवांगन ने दिया संरक्षण का संदेश

    02/10/2026
    छत्तीसगढ़

    गांधी जयंती पर न्यायाधीशों ने बंदियों को दिए आत्मसुधार के मंत्र, रंगोली बनाकर दिखायी प्रतिभा

    02/10/2026
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान: करतला जनपद के कराईनारा में लगा सेवा सेतु शिविर

    03/10/2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    02/10/2026

    सेवा संकल्प अभियान: कोरबा के 8 स्कूलों में आज होगा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

    02/10/2026

    रामपुर-कोरबा के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण, बूथ स्तर पर जागरूकता के निर्देश

    02/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.