लंबे समय से फरार चल रहे थे सभी बदमाश, पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर वारंटियों और फरार बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिनके विरुद्ध स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को उनके ठिकानों से पकड़ा।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम
1. मनोज कुमार उर्फ रवि नवरंग पिता पूनम राम नवरंग, उम्र 26 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू, कोरबा
2. विक्रम सिंह पिता सालिक सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी इमली डुग्गू, कोरबा
3. राकेश यादव उर्फ लालू पिता शंकर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी राताखार, कोरबा
4. कवि यादव पिता तीज राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी मोती सागरपारा, कोरबा
5. रविंद्र निषाद पिता गोविंद राम, उम्र 40 वर्ष, निवासी रेलवे स्टेशन रोड, शनि मंदिर के पास, कोरबा
6. अनिल कुमार गुप्ता पिता स्व. रामपाल गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी कर मंगल रोड, पटेलपारा, कोरबा
7. धनराज शर्मा पिता रम्य शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी दुरपा रोड, कोरबा
8. विनीत कश्यप पिता जॉनसन कश्यप, उम्र 28 वर्ष, निवासी रामसागरपारा, कोरबा
9. थॉमसन बेंजामिन पिता किताबें जमीन विलियम, उम्र 42 वर्ष, निवासी रामसागरपारा, कोरबा
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

