Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»करतला»गिधौरी में सुशासन तिहार का सफल आयोजन, हितग्राही हुए लाभान्वित 43 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
    करतला

    गिधौरी में सुशासन तिहार का सफल आयोजन, हितग्राही हुए लाभान्वित 43 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI13/05/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 13 मई 2026/शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ग्राम पंचायत गिधौरी में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण शिविर में करतला जनपद पंचायत क्षेत्र के कुल 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिनमें गिधौरी, तुमान, औराई, चिकनीपाली, दादरकला, ढोंढातराई, फत्तेगंज, गाड़ापाली, जुनवानी, लबेद, लीमडीह, पकरिया, पठियापाली एवं सुपातराई शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान कुल 627 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 43 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका बाई कंवर उपस्थित रहीं। उनके साथ उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार झा और जनपद सदस्यगण श्री बेदराम चन्द्राकर, श्रीमती नीता यादव, श्रीमती देवी बाई राजवाड़े एवं श्री विश्राम सिंह भी सम्मिलित हुए। स्थानीय सरपंच श्रीमती विज्ञानी कंवर सहित क्लस्टर के अन्य सरपंचों ने भी इस आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
    शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवास निर्माण हेतु श्रीमती संतोषी बाई कंवर, श्रीमती राधिका वैष्णव, श्री संजीव राजीव कुमार एवं श्री प्यारेलाल साहू को सांकेतिक चाबियाँ सौंपी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा श्री भगत राम को बैसाखी और श्री रतिराम को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। कृषि विभाग की शाकंभरी योजना के तहत श्री दीनदयाल यादव को विद्युत पंप और मत्स्य विभाग द्वारा सुक्रांति बाई को आइस बॉक्स का वितरण किया गया। साथ ही, खाद्य विभाग द्वारा गायत्री कंवर, भुरी कुमारी, सुरेश कुमार और शीतल बाई सहित अन्य पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित किए गए।
    स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष पहल करते हुए टीबी मुक्त घोषित पंचायतों, जिनमें गाड़ापाली, लबेद, लीमडीह और पकरिया शामिल हैं, के सरपंचों को गांधी जी मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टीबी मरीजों को पोषण सहायता के लिए फूड बॉक्स का वितरण भी किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन से शासन की योजनाओं की जानकारी और पहुँच आम लोगों तक बढ़ी है, जिससे समस्याओं के निराकरण में तेजी आई है। इस अवसर पर जनपद सीईओ श्री वैभव कौशिक, अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleअवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त
    Next Article केराकछार में पीएम आवास घोटाला: कागजों में मकान पूर्ण, हितग्राही 4 साल से कच्चे घर में
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    27/09/2026
    छत्तीसगढ़

    .Ed. – http://D.El.Ed. के छात्रों के लिए बड़ी राहत, काउंसलिंग की तारीख बढ़ी, अब 27 तक कर सकेंगे पंजीयन

    27/09/2026
    Editors Picks

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.