Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त
    छत्तीसगढ़

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI13/05/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    *जांजगीर-चांपा, 12 मई 2026:* कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जन्मेजय महोबे के सतत पर्यवेक्षण तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चाम्पा पवन कोसमा के निर्देशन में तहसील बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

    तहसीलदार शशिभूषण सोनी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार संजय बरेठ, थाना प्रभारी बम्हनीडीह कृष्ण कुमार वर्मा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हसदेव नदी क्षेत्र एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निरीक्षण एवं जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान घाटों, परिवहन मार्गों एवं संदिग्ध वाहनों की जांच कर रॉयल्टी एवं वैधानिक दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है।

    इसी क्रम में आज संयुक्त जांच के दौरान ईंट निर्माण हेतु मिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टर पकड़े गए। जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक CG11BS1458, ट्रैक्टर क्रमांक CG11AF7723 तथा एक अन्य ट्रैक्टर बिना वैध रॉयल्टी एवं दस्तावेज के परिवहन करते पाए गए। प्रत्येक वाहन में लगभग 03-03 घनमीटर मिट्टी पाई गई।

    खनिज नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों को नियमानुसार जब्त कर आगामी वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बम्हनीडीह की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleगिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर
    Next Article गिधौरी में सुशासन तिहार का सफल आयोजन, हितग्राही हुए लाभान्वित 43 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.