कोरबा, 21 नवंबर – करतला टाइम्स। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन में जिला न्यायालय कोरबा एवं तालुका विधिक सेवा समितियों कटघोरा, पाली में चेक बाउंस के मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत लंबित प्रकरणों को आपसी सहमति और राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए रखा गया था।
इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन और न्यायालयों में लंबित कुल 969 प्रकरणों को निराकरण के लिए चिन्हांकित किया गया था। इसके लिए कुल 13 खंडपीठों का गठन किया गया था।
विशेष लोक अदालत में 59 मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया।

