Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»करतला»सनसनीखेज हत्याकांड: ससुराल पहुंचा युवक, 3 दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश, पत्नी हिरासत में
    करतला

    सनसनीखेज हत्याकांड: ससुराल पहुंचा युवक, 3 दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश, पत्नी हिरासत में

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI05/05/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    *कोरबा/जांजगीर-चांपा, 05 मई 2026*
    उरगा थाना क्षेत्र के उमरेली गांव के युवक जगदीश प्रजापति की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शादी में शामिल होने ससुराल पहुंचा युवक लापता हो गया और 3 दिन बाद जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के खरखोद गांव में उसकी सड़ी-गली लाश मिली। पामगढ़ पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम
    *29 अप्रैल 2026:* जगदीश प्रजापति परिवार के साथ उमरेली से ससुराल खरखोद गांव शादी समारोह में शामिल होने गया था। घर में हल्दी की रस्म चल रही थी।

    *रात 11:45 बजे:* जगदीश के छोटे भाई कालेश्वर के पास पत्नी दिव्या प्रजापति का फोन आया। आरोप है कि उसने कहा, “तुम्हारे भाई को मरवा दूंगी, झगड़ा कर रहा है… कल समाज को लेकर हमारे गांव आना।” परिजनों के पास 1 मिनट 22 सेकंड की कॉल का स्क्रीनशॉट मौजूद है, रिकॉर्डिंग नहीं।

    *30 अप्रैल, सुबह 11 बजे:* जगदीश के पिता को फोन कर बताया गया कि “आपका बेटा घर में नहीं है, आकर खोजने में मदद करें।” परिजन दोपहर 1 बजे खरखोद पहुंचे। 1 साल का नाती घर पर मिला, लेकिन जगदीश का कोई सुराग नहीं।

    *1 मई:* सोशल मीडिया पर बैनर वायरल हुआ कि “जगदीश प्रजापति अपने बच्चे के साथ लापता है।” जबकि बच्चा घर पर सुरक्षित था। इससे शक गहरा गया।

    *3 मई:* परिजन उरगा थाना पहुंचे, वहां से पामगढ़ थाना भेजा गया। रास्ते में ही सिवनी-चांपा के पास पुलिस का फोन आया – शाम 4 बजे खबर मिली कि “आपका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।”

    खरखोद में मिली लाश
    शादी वाले घर से 300-500 मीटर दूर जगदीश की लाश पड़ी मिली। शव सड़ चुका था, जिससे अंदाजा है कि हत्या 29 या 30 अप्रैल की रात ही हुई थी।

    पोस्टमार्टम के नाम पर वसूली का आरोप
    परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के दौरान उनसे 7000 रुपये मांगे गए। सवाल करने पर जवाब मिला कि “अस्पताल शासकीय है, लेकिन कर्मचारी प्राइवेट हैं, इसलिए शुल्क देना पड़ेगा।” इस पर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

    अंतिम संस्कार उमरेली गांव में किया गया, जिसमें ससुराल पक्ष भी शामिल हुआ। फिलहाल पामगढ़ पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। पत्नी दिव्या प्रजापति से पूछताछ जारी है और जल्द खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleपिपरिया एवं ईरफ में 05 मई को और 06 मई कोे जल्के एवं पहंदा में जन समस्या निवारण शिविर होगी
    Next Article सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान: कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल लौटाए, कीमत ₹11.50 लाख
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.