Close Menu
    What's Hot

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर
    छत्तीसगढ़

    20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा, 12 मई 2026/संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न खेल संघों के सहयोग से 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 मई से 10 जून 2026 तक जिले के विभिन्न खेल मैदानों में संचालित होगा।

    इस शिविर का उद्देश्य नौनिहालों में खेल भावना को विकसित करना, उन्हें खेलों की बारीकियों से अवगत कराना और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना है। प्रशिक्षण शिविर में खेलों हेतु चयनित स्थल इस प्रकार हेै-फुटबॉल, व्हॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं तैराकी का प्रशिक्षण प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम कोरबा में प्रदान किया जाएगा। हॉकी का प्रशिक्षण डांडिया ग्राउंड बाल्को कोरबा में प्रशिक्षक श्री गोपाल दास महंत द्वारा दिया जाएगा। व्हॉलीबॉल का प्रशिक्षण एसईसीएल कोरबा में प्रशिक्षक श्री सुशील गर्ग द्वारा संचालित होगा। फुटबॉल का प्रशिक्षण बांकीमोंगरा में प्रशिक्षक श्री संजय विश्वास द्वारा दिया जाएगा। किक बॉक्सिंग का प्रशिक्षण सीएमए एकेडमी डी.डी.एम. रोड कोरबा एवं एसईसीएल कोरबा में प्रशिक्षक श्री तारकेश मिश्रा द्वारा दिया जाएगा। ताइक्वांडो का प्रशिक्षण एनटीपीसी खेल मैदान, एसीबी दर्री तथा सीएमए एकेडमी कोरबा में प्रशिक्षक श्री अनिल द्विवेदी एवं लोकेश राठौर द्वारा प्रदान किया जाएगा। तीरंदाजी का प्रशिक्षण एसईसीएल खेल मैदान कोरबा में प्रशिक्षक श्री सेद कुमार यादव द्वारा दिया जाएगा। खो-खो का प्रशिक्षण विद्युत गृह शंकर सुवन गोपाल और शा.मा.शाला चेैनपुर करतला में प्रशिक्षक श्री पी. मिंज द्वारा संचालित होगा। कबड्डी एवं क्रिकेट का प्रशिक्षण डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बाल्को में प्रशिक्षक श्री रविदास मानिकपुरी द्वारा दिया जाएगा। टेबल टेनिस का प्रशिक्षण सामुदायिक भवन आदर्श नगर कुसमुंडा में प्रशिक्षक श्री सुरेश जायसवाल द्वारा प्रदान किया जाएगा। जूडो दृ म्यूथाई और कलरिपयट्टू का प्रशिक्षण आदर्श नगर कुसमुंडा तथा सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल दीपका में प्रशिक्षक श्री कमलेश देवांगन द्वारा दिया जाएगा। ड्रैगन मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रशिक्षक श्री अजीत शर्मा द्वारा संचालित किया जाएगा। बेसबॉल का प्रशिक्षण सुश्री नेहा जायसवाल द्वारा दिया जाएगा। क्रिकेट का प्रशिक्षण एसईसीएल कोरबा, शा.उ.मा.वि. कटघोरा और शा.उ.मा.वि. सिंघिया पोंड़ी-उपरोड़ा में प्रशिक्षक श्री विशाल दुबे द्वारा संचालित किया जाएगा। मल्लखंभ का प्रशिक्षण शा.उ.मा.वि. सिंघिया पोंड़ी-उपरोड़ा में प्रदान किया जाएगा। रग्बी का प्रशिक्षण आईटीआई मैदान पाली में संचालित होगा।

    जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सभी खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी कोचों और वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने जिले के बच्चों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाएँ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करेंः कलेक्टर
    Next Article सुशासन तिहार 2026 के तहत चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित’
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026
    छत्तीसगढ़

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का सशक्त माध्यम ग्राम पंचायत चोढा में सुशासन शिविर का किया गया आयोजन

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 के तहत चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित’

    May 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करेंः कलेक्टर

    May 12, 2026
    Editors Picks

    अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सतत कार्यवाही, ईंट (मिट्टी) से भरे 03 ट्रैक्टर जब्त

    May 13, 2026

    गिधौरी में 13 मई को और 14 मई कोे सिंघाली एवं केराकछार में आयोजित होगी जनसमस्या निवारण शिविर

    May 12, 2026

    पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

    May 12, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – जनसेवा का महाअभियान वर्षों का इंतजार खत्म, विमला बाई को मिला पक्का मकान

    May 12, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.