Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»इरफ के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए प्रभारी सचिव, हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
    छत्तीसगढ़

    इरफ के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए प्रभारी सचिव, हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI05/05/2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    *शिविर का उद्देश्य समस्या के निराकरण के साथ ही शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना भी – प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव

     

     

    कोरबा, 05 मई 2026

    जिले के प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव आज पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत इरफ में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के साथ सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्टॉलों में पहुँचने वाले प्रत्येक ग्रामीण को योजनाओं की विस्तृत जानकारी अवश्य प्रदान की जाए

    ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसी भी ग्रामीण को योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसी उद्देश्य से हर वर्ष गर्मी के मौसम में शिविर लगाकर जनसमस्याएँ सुनी जाती हैं और उनका त्वरित निराकरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना ही नहीं है, बल्कि विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करना भी है। उन्होंने ग्रामीणों से सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविरों का अधिकतम लाभ लेने की अपील की

    प्रभारी सचिव डॉ. यादव ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री बिजली भुगतान समाधान योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में 12 मार्च से इस योजना की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत 28 लाख परिवारों के लगभग 900 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल माफ करने का प्रावधान है। इस योजना में वे उपभोक्ता लाभान्वित हो सकते हैं जिनका बिजली बिल अधिक राशि के कारण लंबित है। वे अपना पंजीयन कराकर सरचार्ज माफी प्राप्त कर सकते हैं तथा मूल राशि को किश्तों में जमा करने का विकल्प भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह एक उत्कृष्ट अवसर है और इसका लाभ बिजली कार्यालय, बिल रीडर तथा बिजली एप के माध्यम से आसानी से लिया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को यह भी बताया कि समाधान योजना के तहत उन उपभोक्ताओं को भी सुविधा प्रदान की गई है जिनका बिजली कनेक्शन लंबे समय तक बिल जमा न होने के कारण बंद हो गया था और बकाया राशि अत्यधिक बढ़ गई थी। ऐसे उपभोक्ता योजना का लाभ उठाकर अपना कनेक्शन पुनः चालू करा सकते हैं

    ऊर्जा सचिव डॉ. यादव ने पीएम सूर्यघर योजना के संबंध में ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कहा कि शासन द्वारा सोलर पैनल स्थापना पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है। अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर न केवल बिजली बिल कम किया जा सकता है बल्कि उपयोग के बाद बची अतिरिक्त बिजली को बेचकर आय भी अर्जित की जा सकती है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के माध्यम से उपलब्ध सभी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के दौरान सभी अधिकारी जनसमस्या निवारण शिविरों में उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कार्य कर रहे हैं। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ ग्रामीण योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना से अतिरिक्त बिजली बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने की जानकारी भी ग्रामीणों को प्रदान की

    कलेक्टर ने बताया कि शिविर में आयुष्मान कार्ड तथा केसीसी बनवाने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से पंजीयन कराया जा सकता है, जिसमें पात्र महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से सीधे 6,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया तथा आश्वस्त किया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा

    ग्राम इरफ की सरपंच श्रीमती रतन बाई कँवर ने सुशासन तिहार अंतर्गत उनके ग्राम पंचायत में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होने को ग्रामवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत भी किया

    सिंचाई पंप, नवीन राशन कार्ड, ट्रायसिकल और श्रवण यंत्र सहित अन्य सामग्री का वितर

    इरफ के जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, ट्रायसिकल, डिजिटल किसान किताब, श्रवण यंत्र, सिंचाई पंप, जाल, आइस बॉक्स एवं पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया

    स्टॉलों का निरीक्षण*

    प्रभारी सचिव डॉ. यादव ने इरफ के शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष, स्वास्थ्य, मत्स्य, खाद्य, पशुधन, उद्यानिकी, वन, क्रेडा, आदिवासी विकास, शिक्षा, विद्युत तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉलों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए

     

     




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान: कोरबा पुलिस ने CEIR पोर्टल से 75 गुम मोबाइल लौटाए, कीमत ₹11.50 लाख
    Next Article प्रभारी सचिव डॉ. रोहित यादव की अध्यक्षता में ‘सुशासन तिहार 2026’ हेतु कोरबा जिले के विकास कार्यों की हुई व्यापक समीक्षा
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    पोषण पुनर्वास केंद्र बना नन्हे आकाश के लिए नई उम्मीद, कुपोषण को हराकर लौटी मुस्कान

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा विकासखंड की भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता कल

    29/09/2026
    Editors Picks

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    29/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.