Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कोरबा से 22 KM दूर दोपहर में बंद मिला सरकारी स्कूल, प्रधान पाठक संतान पालन अवकाश पर, BEO बोले – जानकारी नहीं

    30/09/2026

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»लिफ्ट के बहाने बाइक सवार से लूट: 24 घंटे में पकड़े गए दो आरोपी, नशे की लत पूरी करने दिया घटना को अंजाम
    छत्तीसगढ़

    लिफ्ट के बहाने बाइक सवार से लूट: 24 घंटे में पकड़े गए दो आरोपी, नशे की लत पूरी करने दिया घटना को अंजाम

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI28/03/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा मानिकपुर चौकी पुलिस ने लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 मार्च की है। मानिकपुर निवासी योगेश कुमार केंवट को मानिकपुर बाजार के पास अज्ञात आरोपियों ने रोककर मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नकद लूट लिए थे।

    पीड़ित योगेश कुमार केंवट ने बताया कि वह किसी काम से कोरबा गया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने लिफ्ट मांगने के बहाने उसे रोका, उसके साथ मारपीट की और फिर पैसे लूट लिए। घटना के बाद योगेश किसी तरह मानिकपुर चौकी पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    चोरी कर घूम रहे थे आरोपी

    पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध रजिस्ट्रड कर जांच शुरू की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के दो युवक बाइक में घूमते हुए देखे गए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और दोनों को पकड़ लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन (23) और विजय चौहान (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक पुरानी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 AB 8037) और 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

    नशे के आदी हैं आरोपी

    पुलिस ने बताय, पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए ही उन्होंने लूटपाट और मारपीट की इस घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मानिकपुर चौकी पुलिस ने जेल भेज दिया है।

    कोरबा पुलिस ने बताया कि “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबागेश्वर धाम कथा: कोरबा में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक भव्य आयोजन डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था, 21 हजार माताओं ने निकाली कलश यात्रा
    Next Article पूर्व डिप्टी CM के बेटे-बहू-पोती की हत्या, 2 को उम्रकैद:तीन बरी, हाईकोर्ट का फैसला, पैसे के लिए रिश्तेदार ने मारा था
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कोरबा से 22 KM दूर दोपहर में बंद मिला सरकारी स्कूल, प्रधान पाठक संतान पालन अवकाश पर, BEO बोले – जानकारी नहीं

    30/09/2026
    छत्तीसगढ़

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित छात्र-छात्राओं ने चित्रों और विचारों के माध्यम से संजोया विकसित भारत का सपना

    29/09/2026
    छत्तीसगढ़

    पोषण पुनर्वास केंद्र बना नन्हे आकाश के लिए नई उम्मीद, कुपोषण को हराकर लौटी मुस्कान

    29/09/2026
    Editors Picks

    कोरबा से 22 KM दूर दोपहर में बंद मिला सरकारी स्कूल, प्रधान पाठक संतान पालन अवकाश पर, BEO बोले – जानकारी नहीं

    30/09/2026

    जिला पंचायत कोरबा में 3 पदों पर भर्ती, 51 हजार तक मानदेय

    29/09/2026

    रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पन ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के लिए चयन

    29/09/2026

    कोरबा ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से साझा किए अपने विचार और सपने

    29/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.