कोरबा, 15 अक्टूबर।जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गेराव में राजस्व निरीक्षक की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्राम सरपंच तेजमती, उपसरपंच कुंज बिहारी साहू, पंचगण और ग्रामीणों की शिकायत पर जनपद पंचायत कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया ने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र के अनुसार गेरांव में नवीन PDS भवन स्वीकृत हुआ है जो वर्तमान में कार्य प्रगति पर है। यह भवन खसरा नं. 532 में दर्ज है जहां पूर्व में नाका क्वार्टर और सामुदायिक भवन बन चुका है। इस भूमि पर वीर कुमारी किस्पोट्टा ने तहसील में आपत्ति लगाई थी।
आरोप – पैसा लेकर मनमाना सीमांकन
अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि राजस्व निरीक्षक (RI) श्रीमती करूणा मैत्री ने पैसा लेकर 14.10.2026 को *बिना ग्रामवासी, सरपंच, उपसरपंच, पंच, कोटवार को बुलाए मनमाने तरीके से खसरा नं. 533 का सीमांकन कर दिया और नाका क्वार्टर व सामुदायिक भवन को भी 533 में नाप दिया।
सरपंच बोलीं – विकास कार्य ठप
सरपंच तेजमती और उपसरपंच कुंज बिहारी ने बताया कि पंचायत में निर्माण कार्यों के लिए B-01, नक्शा, खसरा के लिए महीनों से चक्कर कटवाया जा रहा है लेकिन शासकीय भूमि का चिन्हांकन नहीं किया जा रहा। इससे पंचायत का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। RI की इस कार्यशैली से *सरपंच/सचिव और समस्त ग्रामवासी काफी परेशान* हैं।
जनपद अध्यक्ष की मांग
अध्यक्ष बीजमोती राठिया ने कलेक्टर से मांग की है कि RI के ऊपर उचित कार्यवाही की जाए और उक्त भूमि का *ग्रामवासी, सरपंच/सचिव, कोटवार की उपस्थिति में पुनः सीमांकन* कराया जाए।
पत्र की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा और तहसीलदार भैंसमा को भी प्रेषित की गई है। इस शिकायत पर ग्रामीणों में विशेश्वर, तिलकराम, रामलाल, सरवन दास, कंछी/कोटवार सहित ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया है।

