Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    22/11/2026

    22 नवंबर 2026, रविवार – आज का राशिफल आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है, रवि प्रदोष व्रत है। चंद्रमा मेष राशि में हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 

    22/11/2026

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण निर्माण कार्य में तेजी लाने और मैनपावर बढ़ाने के निर्देश, विद्यार्थियों की पढ़ाई शीघ्र शुरू कराने पर जोर
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण निर्माण कार्य में तेजी लाने और मैनपावर बढ़ाने के निर्देश, विद्यार्थियों की पढ़ाई शीघ्र शुरू कराने पर जोर

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI15/10/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 14 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर तक पहुंच मार्ग की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्री दुदावत ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को मैनपावर बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा किया जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को यहां शिफ्ट कर पढ़ाई प्रारंभ कराई जा सके। उन्होंने नवंबर के अंतिम सप्ताह तक भवन में आवश्यक निर्माण कार्यों को पूरा कर भवन हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कॉमन रूम, डाइनिंग रूम और फर्नीचर फिटिंग सहित विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने इलेक्ट्रिकल कार्य के लिए अतिरिक्त टीम लगाकर काम तेजी से पूरा कराने तथा सीजीएमएससी के अधिकारियों को कार्यों का वर्क शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए। हॉस्टल, डाइनिंग, एंट्रेंस और खेल सुविधाओं से जुड़े कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण करने को कहा।

    कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के डीन को विद्यार्थियों के लिए आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने निर्माण एजेंसी को भवन परिसर की सड़कों का निर्माण भी गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूरा करने को कहा।

    कॉलेज तक पहुंच मार्ग के संबंध में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डब्ल्यूएमएम कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने नकटीखाड़ से मेडिकल कॉलेज तक के मार्ग को फोरलेन बनाने और इसे डेढ़ माह के भीतर पूरा करने को कहा। साथ ही मेडिकल कॉलेज के आसपास नगर निगम क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट से प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन श्री के के सहारे, भवन निर्माण एजेंसी के कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर. जांगड़े, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, एसडीओ श्री राकेश द्विवेदी, ई एंड एम के अधिकारी तथा नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleअवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई रेत का अवैध भंडारण भी जब्त, कुल 10 वाहन पकड़े गए
    Next Article गेरांव में RI की तानाशाही उजागर, जनपद अध्यक्ष ने कलेक्टर से की शिकायत – पैसा लेकर मनमाना सीमांकन का आरोप
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    22/11/2026
    छत्तीसगढ़

    22 नवंबर 2026, रविवार – आज का राशिफल आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है, रवि प्रदोष व्रत है। चंद्रमा मेष राशि में हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 

    22/11/2026
    छत्तीसगढ़

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026
    करतला

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित

    21/11/2026
    Editors Picks

    रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    22/11/2026

    22 नवंबर 2026, रविवार – आज का राशिफल आज कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी है, रवि प्रदोष व्रत है। चंद्रमा मेष राशि में हैं, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 

    22/11/2026

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.