कोरबा/करतला। शासकीय हाई स्कूल गढ़ उपरोड़ा के प्राचार्य आदरणीय श्री गोपाल वर्मा को विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), करतला के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पूरे शिक्षा विभाग एवं शिक्षक समुदाय में हर्ष का माहौल है।
गोपाल वर्मा सर अपने लंबे अनुभव, कुशल नेतृत्व और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। गढ़ उपरोड़ा में प्राचार्य के रूप में उन्होंने शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि उनके मार्गदर्शन में विकासखंड करतला में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां स्थापित होंगी।
उनकी नियुक्ति पर शिक्षक लोकनाथ सेन सहित कई शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षा प्रेमियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल भविष्य की कामना की है।
शिक्षा विभाग में इस नियुक्ति को एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

