Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»गैर संचारी रोगों पर विभिन्न समाज प्रमुखो का उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
    छत्तीसगढ़

    गैर संचारी रोगों पर विभिन्न समाज प्रमुखो का उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI21/05/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 21 मई 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग कोरबा ,यूनिसेफ छत्तीसगढ तथा एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से जिला पंचायत सभागार में विभिन्न समाज प्रमुखों हेतु गैरसंचारी रोगों के संबंध में विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समुदाय स्तर पर सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह, जन्मजात हृदय रोग तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सामुदायिक नेतृत्व की भूमिका को सशक्त बनाना रहा । इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों से लगभग 40 समाज प्रमुखों तथा स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों में होने वाली गैर-संचारी रोगों की प्रारंभिक पहचान, समय पर जांच एवं उपचार, एवं रेफरल सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच तथा संस्थागत प्रसव की आवश्यकता पर भी चर्चा किया गया।
    इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा बाल मधुमेह के शुरूआती लक्षणों-जैसे अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं कमजोरी लगना के संबंध में तथा सिकल सेल रोग की नियमित जांच एवं परामर्श तथा जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व को सरल एवं व्यवहारिक भाषा में समझाया गया।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी ने कहा कि समाज प्रमुख एवं सामुदायिक नेतृत्वकर्ता गांव एवं वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, लोगों को समय पर स्वास्थय सेवाओं से जोड़ने तथा सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। सामुदायिक नेतृत्व के माध्यम से स्वास्थय संबंधी संदेशों का प्रभावी प्रसार संभव है, जिससे समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी, सहभागिता एवं जागरूकता को नई दिशा मिलेगी ।
    कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.गजेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, यूनिसेफ, के द्वारा किया गया तथा यूनिसेफ टीम तथा डॉ.डी.श्याम कुमार एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    इस अवसर पर जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पद्माकर शिंदे, जिला नोडल अधिकारी डॉ.बी.आर.रात्रे तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleमोरगा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 105 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण
    Next Article 05 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जांच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा में सम्पन्न
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026
    करतला

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026
    छत्तीसगढ़

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में शुरू होगा शासकीय अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर, 10 अगस्त को होगी प्रवेश चयन परीक्षा

    29/07/2026
    छत्तीसगढ़

    फसल बीमा कराने का अंतिम अवसर: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    29/07/2026
    Editors Picks

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026

    जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत: कोरबा पावर लि. पताड़ी में स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

    30/07/2026

    तबादला आदेश के बाद भी उरगा थाना में जमे आरक्षक! आखिर किसके संरक्षण में नहीं हुआ रिलीव?”

    29/07/2026

    गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में बकाया मेंटेनेंस शुल्क शीघ्र जमा करें हितग्राही बकाया एलएमसी, सीएमसी एवं जल प्रभार के भुगतान की गृह निर्माण मंडल ने की अपील

    29/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.