Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल
    छत्तीसगढ़

    मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI25/04/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

     

    कोरबा 25 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 12:15 बजे तक जिले के कुल 32 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी, जिसमें 9790 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

    परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए व्यापम के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवंटित आर्जर, केंद्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए निम्न निर्देश अनिवार्य रूप से जारी किए गए हैं।

    परीक्षा 10:00 बजे प्रारंभ होगी। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार 30 मिनट पूर्व, अर्थात 09:30 बजे, बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र में उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। वहीं पुलिस कर्मियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 2 घंटे 30 मिनट पूर्व पहुंचना आवश्यक होगा, ताकि सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर एवं फ्रिस्किंग (Frisking) के माध्यम से सुरक्षा जांच सुचारू रूप से की जा सके।

    परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बाँह वाले वस्त्र धारण करेंगे तथा फुटवियर के रूप में चप्पल पहनेंगे। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा कक्ष में कोई भी संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः निषिद्ध है। अनुचित साधनों के उपयोग पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।

    धार्मिक एवं सांस्कृतिक परिधान पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL) द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में जैपर (Jammer/Zapper) उपलब्ध कराया गया है।

    प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय और नियमों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों, ताकि परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा जनगणना मे छत्तीसगढ़ी भाषा को शामिल करने की मांग, को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और (JCP) और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना रैली
    Next Article BREAKING NEWS : करही गोलीकांड पर पुलिस का एक्शन तेज: गांव में विशेष पुलिस कैंप, आरोपियों की तलाश में सघन अभियान…
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    29/06/2026
    छत्तीसगढ़

    डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान

    29/06/2026
    Editors Picks

    बांकी मोंगरा में प्रेस क्लब भवन का भूमिपूजन, विधायक प्रेमचंद पटेल और नपा अध्यक्ष सोनी झा ने किया शिलान्यास

    30/06/2026

    कंपनी के बिल विज्ञापन बिक्री पर डबिंग इंसेंटिव प्लान

    30/06/2026

    राष्ट्रीय पत्रकार संघ, भारत में बड़ा संगठनात्मक विस्तार: अमन सोनी एवं राम कुमार नगारची बने प्रदेश सचिव !

    29/06/2026

    पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण देखते हुए सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है

    29/06/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.