
नवा रायपुर, 16 अक्टूबर 2026 -छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश क्रमांक ESTB 102(1)/414/2026-GAD-4-Part(2) के तहत राज्य के 18 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
आदेश के अनुसार, विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 29.09.2026 के तहत जारी स्थायीकरण सेवा में अधिक शेषन करते हुए राज्य शासन ने ये तबादले किए हैं। सभी अधिकारी अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत अपने नए पदों पर पदस्थ रहेंगे।
कोरबा से जुड़ी बड़ी खबर –
– जिला कोरबा की अपर कलेक्टर सुश्री योगिता देवांगन (राप्रसे-2014) को अपर कलेक्टर, राजनांदगांव बनाया गया है।
– कोण्डागांव के अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज (राप्रसे-2015) को कोरबा का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है।

