Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    अपात्रों को आवास, अब फर्जी मास्टर रोल का खेल! तिलकेजा में PM आवास योजना पर फिर उठे सवाल, रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप

    04/10/2026

    शिविरों से योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान नागरिकों तक पहुंचेगा – उद्योग मंत्री देवांगन

    03/10/2026

    कराईनारा में सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण

    03/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा: PM आवास योजना में लापरवाही पर भाजपा मंडल अध्यक्ष को नोटिस, 3.20 लाख वसूली का आदेश
    छत्तीसगढ़

    कोरबा: PM आवास योजना में लापरवाही पर भाजपा मंडल अध्यक्ष को नोटिस, 3.20 लाख वसूली का आदेश

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI31/07/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा। जिले के अजगरबहार क्षेत्र अंतर्गत *ग्राम पंचायत देवपहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जुड़ा मामला अब तूल पकड़ने लगा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पंचायत राज अधिनियम के विहित प्राधिकारी ने भाजपा से जुड़े एक पदाधिकारी सह ठेकेदार को राशि वसूली का नोटिस जारी किया है।

    मामला क्या है?
    जारी दस्तावेज के अनुसार देवपहरी पंचायत के ठेकेदार हरीशंकर यादव को पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92(4) के तहत कारण बताओ सूचना जारी की गई है। हरीशंकर यादव क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी बताए जाते हैं।

    नोटिस में उल्लेख है कि PM आवास योजना ग्रामीण के तहत देवपहरी के कुछ हितग्राहियों के आवास निर्माण की जिम्मेदारी ठेकेदार ने ली थी। लेकिन निर्धारित समय में कई हितग्राहियों के मकानों का निर्माण शुरू नहीं कराया गया।

    8 हितग्राहियों के मकान अधूरे
    जनपद पंचायत कोरबा के पत्र क्रमांक 12534/2026 दिनांक 30 अप्रैल 2026 के आधार पर बताया गया कि ठेकेदार ने नोटरी शपथपत्र देकर समय पर निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद 8 हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुए। इससे हितग्राहियों को परेशानी हुई और शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रभावित हुई।

    3 लाख 20 हजार की वसूली प्रस्तावित
    दस्तावेज में तथ्यों के आधार पर संबंधित ठेकेदार से 3 लाख 20 हजार रुपये की राशि वसूली योग्य मानी गई है। इसके लिए धारा 92 के तहत वसूली एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    जेल का भी प्रावधान
    नोटिस में धारा 92(2) का हवाला देते हुए कहा गया है कि यदि संबंधित व्यक्ति आदेश का पालन नहीं करता या राशि जमा नहीं करता, तो विधि अनुसार गिरफ्तारी और 30 दिन तक सिविल जेल* भेजे जाने का प्रावधान भी है।

    राजनीतिक गलियारों में हलचल
    यह मामला चर्चा में है क्योंकि संबंधित व्यक्ति भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण पद पर है। क्षेत्र में सवाल उठ रहा है कि यदि आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर लाभ नहीं मिला तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? क्या यह मामला केवल वसूली तक सीमित रहेगा या आगे और जांच होगी?




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleआदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर लगातार आपराधिक गतिविधियों, आमजन में भय का वातावरण एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने पर जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश
    Next Article कटघोरा में अटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों के अनुरूप नहीं होने पर उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबित
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अपात्रों को आवास, अब फर्जी मास्टर रोल का खेल! तिलकेजा में PM आवास योजना पर फिर उठे सवाल, रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप

    04/10/2026
    छत्तीसगढ़

    शिविरों से योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान नागरिकों तक पहुंचेगा – उद्योग मंत्री देवांगन

    03/10/2026
    करतला

    कराईनारा में सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण

    03/10/2026
    छत्तीसगढ़

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती: दावा-आपत्ति आमंत्रित

    03/10/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान: करतला जनपद के कराईनारा में लगा सेवा सेतु शिविर

    03/10/2026
    छत्तीसगढ़

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    02/10/2026
    Editors Picks

    अपात्रों को आवास, अब फर्जी मास्टर रोल का खेल! तिलकेजा में PM आवास योजना पर फिर उठे सवाल, रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप

    04/10/2026

    शिविरों से योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान नागरिकों तक पहुंचेगा – उद्योग मंत्री देवांगन

    03/10/2026

    कराईनारा में सेवा सेतु शिविर में मिले 276 आवेदन, 38 का मौके पर निराकरण

    03/10/2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती: दावा-आपत्ति आमंत्रित

    03/10/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.