Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    31/07/2026

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    31/07/2026

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट

    31/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा जनदर्शन: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुने 139 आवेदन, LT केबल में लापरवाही पर सब इंजीनियर को नोटिस
    छत्तीसगढ़

    कोरबा जनदर्शन: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुने 139 आवेदन, LT केबल में लापरवाही पर सब इंजीनियर को नोटिस

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI18/05/2026Updated:18/05/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    *कोरबा, 18 मई 2026।* कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन आमजन की समस्याओं के त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण की दिशा में एक सार्थक जनहितकारी पहल के रूप में सम्पन्न हुआ। जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर दूरस्थ अंचलों तक से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं, मांगें एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदक से आत्मीयता के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 139 आवेदन प्राप्त हुए।

    जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे संबंधी आवेदन पर कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है तथा ऐसे मामलों में किसी प्रकार का संरक्षण प्रदान नहीं किया जा सकता।

    राशन एवं पीडीएस के माध्यम से चावल वितरण संबंधी आवेदन पर उन्होंने संबंधित प्रकरण खाद्य अधिकारी को प्रेषित करते हुए परीक्षण उपरांत शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    ग्राम पंचायत कुरुडीह निवासी श्री ओम पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किश्त एवं मनरेगा मजदूरी भुगतान से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    ग्राम अंजोरपाली निवासी श्री श्यामलाल प्रजापति द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रकरण प्रेषित किया। वहीं वनाधिकार पट्टा से संबंधित आवेदन सहायक आयुक्त को प्रेषित करते हुए परीक्षण उपरांत निराकरण के निर्देश दिए गए।

    राताखार से पहुंची जानकी केवट ने वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को त्वरित निराकरण कर पात्रतानुसार लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

    ग्राम सराईपाली की पीला बाई सारथी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग रखी, जिस पर पात्रता परीक्षण कर नियमानुसार लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। महतारी वंदन योजना से जुड़े आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रेषित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पोर्टल प्रारंभ होते ही पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

    रामपुर आईटीआई निवासी श्री सुरेंद्र कुमार धुर्वे द्वारा पूर्व में प्रस्तुत एल.टी. केबल शिफ्टिंग संबंधी आवेदन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएसईबी शहरी के संबंधित सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

    वहीं सर्वमंगला भू-विस्थापित सहकारी समिति के 15 मजदूरों के विगत छह माह से लंबित वेतन भुगतान संबंधी आवेदन पर श्रम विभाग को आवश्यक कार्रवाई कर नियमानुसार शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    भूमि रजिस्ट्री एवं नामांतरण में त्रुटि संबंधी प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने प्रकरण को राजस्व विभाग को प्रेषित करते हुए संबंधित पटवारी से जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इसी प्रकार सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जे की शिकायत संबंधी आवेदन नगर निगम को प्रेषित करते हुए स्पष्ट कहा कि सामुदायिक भवन समाज की सार्वजनिक संपत्ति है, जिस पर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा।

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय सीमा एवं तत्परता के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र कुमार पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleखरीफ सत्र 2026-27: धान MSP 2441 रु क्विंटल हुआ, 13 फसलों के दाम बढ़े, किसान मोर्चा ने जताया आभार
    Next Article करतला के किसानों को विदेशी बाजार से जोड़ने की तैयारी, नावापारा में निर्यात ट्रेनिंग संपन्न
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण हाथी मित्र दल के साथ क्षेत्र में की गश्त, मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए सतर्क निगरानी एवं त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा का मानव-हाथी प्रबंधन मॉडलः तकनीक, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन से बन रही नई मिसाल प्रकृति और जनसुरक्षा के बीच संतुलन की नई सोच

    31/07/2026
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्र के सतत पुनर्प्रयोजन पर हितधारक बैठक संपन्न स्थानीय सहभागिता से तैयार होगी गेवरा क्षेत्र के पुनर्प्रयोजन की कार्ययोजना: कलेक्टर कुणाल दुदावत

    30/07/2026
    Editors Picks

    कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

    31/07/2026

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    31/07/2026

    कलेक्टर के निर्देश पर सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों के विरुद्ध अभियान तेज मालिकों से जुर्माना वसूलने के निर्देश, मवेशियों को लगाए गए रेडियम बेल्ट

    31/07/2026

    अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने किया हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का निरीक्षण हाथी मित्र दल के साथ क्षेत्र में की गश्त, मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए सतर्क निगरानी एवं त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर

    31/07/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.