Close Menu
    What's Hot

    नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन-2026 संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व एवं मतगणना दिवस को मतगणना स्थल क्षेत्र में शराब दुकानें बंद रहेंगी

    May 30, 2026

    प्रवेश परीक्षा स्थगित वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

    May 30, 2026

    31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»करतला»खरीफ सत्र 2026-27: धान MSP 2441 रु क्विंटल हुआ, 13 फसलों के दाम बढ़े, किसान मोर्चा ने जताया आभार
    करतला

    खरीफ सत्र 2026-27: धान MSP 2441 रु क्विंटल हुआ, 13 फसलों के दाम बढ़े, किसान मोर्चा ने जताया आभार

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIMay 18, 2026Updated:May 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा/करतला //केंद्र की मोदी सरकार ने खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए धान के साथ-साथ अन्य 13 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य वृद्धि की है जिससे किसानों में हर्ष व्याप्त है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशन अग्रवाल ने बताया कि भाजपा नित केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए बुवाई से पहले धान का समर्थन मूल्य 72 रुपए बढ़कर 2441 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके साथ-साथ सरकार ने दलहन तिलहन और कपास के MSP में भी बढ़ोतरी का फैसला किया है। आयात पर निर्भरता घटाने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए इन फसलों के MSP में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि की गई है। इस फैसले के तहत खरीफ सत्र की धान की सामान्य और ए ग्रेड किस्मों का MSP क्रमशः 2441 रुपए और 2461 रुपए प्रति क्विंटल तक किया गया है। श्री अग्रवाल ने बताया कि मोदी सरकार के इस फैसले से किसानों में उत्साह का माहौल है। यह निर्णय किसानों के आय में वृद्धि करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। यह निर्णय केवल समर्थन मूल्य में वृद्धि ही नहीं बल्कि खेतों में पसीना बहाने वाले अन्नदाताओं के सम्मान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने का बड़ा संकल्प है। फसलों के लिए MSP उत्पादन लागत से कम से कम 50% अधिक तय किया गया है ताकि किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सके। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशन अग्रवाल ने मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में इस निर्णय के प्रति आभार जताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleरायपुर : ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा
    Next Article कोरबा जनदर्शन: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुने 139 आवेदन, LT केबल में लापरवाही पर सब इंजीनियर को नोटिस
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन-2026 संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व एवं मतगणना दिवस को मतगणना स्थल क्षेत्र में शराब दुकानें बंद रहेंगी

    May 30, 2026
    छत्तीसगढ़

    प्रवेश परीक्षा स्थगित वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

    May 30, 2026
    छत्तीसगढ़

    31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

    May 30, 2026
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में खाद दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, ओवररेटिंग और कालाबाजारी पर सख्ती

    May 30, 2026
    छत्तीसगढ़

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित, आमजनों को योजनाओं की जानकारी रखने व लाभ उठाने हेतु किया गया प्रेरित शिविर में 569 आवेदन प्राप्त 150 आवेंदनो का हुआ मौके पर निराकरण

    May 30, 2026
    छत्तीसगढ़

    सोनगुढा़ पंचायत में पीएम आवास में गड़बड़ी, अधूरे मकानों को कागजों में बताया पूर्ण

    May 29, 2026
    Editors Picks

    नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन-2026 संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व एवं मतगणना दिवस को मतगणना स्थल क्षेत्र में शराब दुकानें बंद रहेंगी

    May 30, 2026

    प्रवेश परीक्षा स्थगित वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

    May 30, 2026

    31 मई को मनाया जाएगा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

    May 30, 2026

    कोरबा में खाद दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, ओवररेटिंग और कालाबाजारी पर सख्ती

    May 30, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.