कोरबा, 10 अक्टूबर। जिले के स्वच्छता और सफाई कर्मचारियों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक कल 10 अक्टूबर को होने जा रही है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के उपाध्यक्ष श्री अंजना पवार की अध्यक्षता में ये बैठक कल सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में रखी गई है।
प्रशासन ने जिले के सभी स्वच्छता कर्मचारी संगठनों और सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सीधी चर्चा होगी। आयोग के उपाध्यक्ष सीधे कर्मचारियों से फीडबैक लेंगे।

