कोरबा, 9 अक्टूबर। जिले के पढ़े-लिखे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला शिक्षा विभाग कल 10 अक्टूबर को अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए सीधा इंटरव्यू लेने जा रहा है।
किस विषय में कितनी पोस्ट?
दिशा प्रोजेक्ट के तहत फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स, हिंदी और अंग्रेजी – इन 6 विषयों में एक-एक यानी कुल 6 गेस्ट टीचर चुने जाएंगे।
कब और कहाँ पहुंचना है?
तारीख: 10 अक्टूबर (कल)
पंजीयन टाइम: सुबह 10:30 से 12 बजे तक
इंटरव्यू: 12 बजे के बाद
जगह: SECL कोरबा स्थित हिंदी माध्यम स्कूल
योग्यता क्या चाहिए?
– संबंधित विषय में 60% के साथ PG
– http://B.Ed अनिवार्य
– PGT के तौर पर कम से कम 7 साल पढ़ाने का अनुभव
सिलेक्शन कैसे होगा?
सिर्फ डिग्री नहीं देखी जाएगी। दस्तावेज चेकिंग, आपके नंबर, 7 साल के अनुभव, फिर क्लास में डेमो पढ़ाना और आखिरी में इंटरव्यू – इन सबके आधार पर चयन होगा।
चुने गए टीचरों को 10 महीने तक हर महीने 35,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, फोटोकॉपी, फोटो और ID प्रूफ लेकर पहुंचे। पूरी जानकारी http://korba.gov.in पर भी देख सकते हैं।

