
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में युवक और शिक्षक की हुई मौत
कटघोरा थाना क्षेत्र बरपाली व चकचकवा पहाड़ की है घटना
पहली घटना सीताराम चौक चकचवा पहाड़ के पास घटी जहा ऐतमा नगर निवासी शिपाल पोर्ते (25 वर्ष) की बाइक सड़क पर पड़े मुरूम के ढेर से जा चढ़ा और पलट गया
सिर पर गंभीर चोट लगने से अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया
दूसरी घटना बरपाली के के पास की है जहाँ तेज रफ्तार वैगेनार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया
कार सवार शिक्षक जय पांडे पोड़ी उपरोड़ा निवासी बताया जा रहा है
हादसे के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा से NKH कोरबा रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
दोनों घटना में सड़क पर अंधेरा होने के चलते घटी घटना
मुख्य कारण सड़कों पर ‘अंधेरे’ , NHI 31 प्रबंधन को सड़कों पर पड़े मलबे और बंद लाइटों

