Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»Uncategorized»मेरा रेशम, मेरा अभिमान अभियान के तहत रेशमकीट पालकों को वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी
    Uncategorized

    मेरा रेशम, मेरा अभिमान अभियान के तहत रेशमकीट पालकों को वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI04/08/2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा 04 अगस्त 2026/केंद्रीय रेशम बोर्ड के तत्वावधान में संचालित “मेरा रेशम, मेरा अभिमान” अभियान के अंतर्गत सोमवार को कोसा बीज केंद्र, तुमान (जिला कोरबा) में रेशमकीट पालकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 50 से अधिक रेशमकीट पालकों ने भाग लेकर तसर रेशमकीट पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
    कार्यक्रम में सहायक संचालक, रेशम, जिला कोरबा श्री बलभद्र सिंह भण्डारी एवं कोसा बीज केंद्र, तुमान के प्रभारी श्री गुलशन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉ. विनोद सिंह ने किसानों को तसर रेशमकीट पालन की उन्नत तकनीकों, रोग एवं कीट प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन तथा वैज्ञानिक पद्धति से पालन के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक सलाह का पालन करते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया, ताकि बेहतर उत्पादन के साथ उनकी आय में भी वृद्धि हो सके।
    सहायक संचालक रेशम श्री बलभद्र सिंह भण्डारी ने रेशमकीट पालकों को इस वर्ष बेहतर उत्पादन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर रेशम उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने किसानों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर विशेष ध्यान देने तथा नवीन तकनीकों का लाभ उठाने की अपील की।
    कार्यक्रम का उद्देश्य रेशमकीट पालकों को नवीन वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराकर रेशम उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना तथा किसानों की आय को बढ़ावा देना है।
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर कोसा बीज केंद्र, तुमान के प्रभारी श्री गुलशन कुमार ने केंद्रीय रेशम बोर्ड का जिला कोरबा में इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी रेशमकीट पालकों को सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया।




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleनशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक अभियान चलाकर सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाने के दिए निर्देश
    Next Article KORBA BREAK: ASI टंकेश्वर सहित 6 का तबादला, आदेश जारी 
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    Uncategorized

    Manrega

    27/09/2026
    Uncategorized

    आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया कोरबा, जनसेवा के प्रति कृतज्ञता और विकसित भारत का लिया संकल्प

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान कभी मिट्टी के दो कमरों का घर था सपना, आज पक्के मकान में पूरा हुआ अपना आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुनील तिवारी के परिवार को दी सुरक्षित और सम्मानजनक जिंदगी

    17/09/2026
    Uncategorized

    सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की समीक्षा कोरबा जिले में व्यापक स्तर पर होंगे विविध आयोजन, 5 लाख से अधिक घरों में प्रज्वलित होंगे दीप जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

    16/09/2026
    Uncategorized

    माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

    16/09/2026
    Uncategorized

    महतारी वंदन योजना से मजबूत हुआ आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं गीता 31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से सशक्त हो रहीं महिलाएं – लाभार्थी श्रीमती गीता

    10/09/2026
    Editors Picks

    खेत के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ, सम्मान निधि बनी श्यामलाल की खेती का सहारा

    27/09/2026

    मतदान केंद्रों में ELC गठन के लिए BLO का प्रशिक्षण कल से

    27/09/2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों को मिल रहा उपचार, अब तक 900 मरीजों को दी गई कीमोथेरेपी

    27/09/2026

    कोरबा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आइडिया दो – 1 लाख तक इनाम पाओ

    27/09/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.