कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेडी युवक चाकू और अपरेशन ब्लेड से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है
इस घटना में 4 लोग घायल है बताया जा रहा है इस वारदात को अंजाम देने वाली युवक आदतन अपराधी व नशेड़ी प्रवृत्ति के युवक है
मोहल्ले वासियों घायल युवको के परिजनों ने बताया कि सीतामढ़ी इलाके में नशे का अवैध कारोबार धडल से चल रहा है यही वजह है कि आए दिन इलाके में मारपीट व अपराध की घटना सामने आती है l इस तरह की घटना इलाके में आम बात हो गई है
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जाँच जारी है


