*कोरबा
कुदमुरा धान मंडी में दंतेल हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की दर्दनाक मौत
रात 2 बजे मंडी में घुसा हाथी, धान खाने के दौरान मचा हड़कंप
हाथी को भगाने की कोशिश में मंडी प्रभारी राजेश कुमार को कुचलकर मार डाला
पत्नी और अन्य कर्मचारियों ने भागकर किसी तरह बचाई अपनी जान
धान मंडी में हाथी के घुसने का पूरा मंजर CCTV में कैद
घटना के बाद इलाके में दहशत, मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम
वन विभाग ने मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी



