Close Menu
Kartala TimesKartala Times
    What's Hot

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Kartala TimesKartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala TimesKartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार 2026 – सिंघाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित सुशासन तिहार से ग्रामीणों को मिल रही राहत और योजनाओं का लाभ – विधायक श्री प्रेमचंद पटेल शिविर में 127 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 – सिंघाली में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित सुशासन तिहार से ग्रामीणों को मिल रही राहत और योजनाओं का लाभ – विधायक श्री प्रेमचंद पटेल शिविर में 127 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURI14/05/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

    कोरबा, 14 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघाली में आज क्लस्टर स्तरीय ‘सुशासन तिहार’ शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सिंघाली सहित देवरी, शुक्लाखार, डेलवाडीह, ढपढप, कसईपाली, विजयपुर, जवाली, पौसरा, तेलसरा एवं अरदा ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल रहे। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित मांगों एवं समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए, जिनके त्वरित निराकरण की दिशा में मौके पर ही कार्रवाई की गई। शिविर के माध्यम से आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।

    सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर के दौरान केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कुल 411 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 127 आवेदनों का निराकरण तत्काल मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद, विश्वास एवं पारदर्शिता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा है कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें उनके गांव में ही सहज रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त समस्याओं एवं मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है तथा जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनका संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि इस प्रकार के जनसमस्या निवारण शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि ग्रामीण जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

    शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 17 हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं ग्रामीण एवं पंचायत विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को सहायता स्वरूप 1 व्हीलचेयर एवं 3 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टा तथा 14 किसानों को डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई। इसके अलावा आपदा राहत अंतर्गत ग्राम संवईपुर की श्रीमती चमरिन बाई को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का सहमति पत्र सौंपा गया। कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा 2 कृषकों को सिंचाई पंप तथा 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए।

    इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती झूलबाई गोविंद सिंह कंवर, जनपद सदस्य श्री भागवत प्रसाद साहू, श्री श्रवण कुमार तंवर, विधायक प्रतिनिधि श्री मोहन दास, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री रवि रजक, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री रामप्रसाद कोर्राम, श्री गोविंद सिंह कंवर, पूर्व जनपद सदस्य श्री भुवनपाल सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सरपंच, पंच तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    …




    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसुशासन तिहार-2026 सिरमिना में आज और कल रामाकछार, लेपरा एवं लेमरू में आयोजित होगी
    Next Article सुरक्षित भविष्य कि ओर एक कदम – अपनी बेटी को दें सुरक्षा का उपहार
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026
    करतला

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिला समाधान, जोगीदल्ली (भाटापारा) में फिर शुरू हुई पेयजल आपूर्ति

    21/11/2026
    छत्तीसगढ़

    सेवा सेतु पोर्टल से 10 दिन में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, व्हाट्सऐप पर आई PDF

    21/11/2026
    Editors Picks

    KORBA BREAK: निगम आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति पत्र, नौकरी के नाम पर ₹1.95 लाख की ठगी

    21/11/2026

    करतला में मनरेगा में बड़ा खेल: ₹60,560 का बिल, मौके पर मवेशी शेड ही नहीं!

    21/11/2026

    जशपुर के युवाओं का कमाल: हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’

    21/11/2026

    मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया प्रेरित

    21/11/2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Pro Letter
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.