Close Menu
    What's Hot

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026

    आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में मनाया गया गौरवशाली उत्सव, पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महामृत्युंजय जाप और भव्य आतिशबाजी।
    छत्तीसगढ़

    बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में मनाया गया गौरवशाली उत्सव, पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महामृत्युंजय जाप और भव्य आतिशबाजी।

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    बांकीमोंगरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर बांकीमोंगरा में एक भव्य और गरिमामय उत्सव का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी उत्साह और जनसैलाब देखने को मिला।

    बांकीमोंगरा के प्रसिद्ध गजरा ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिक जाप से हुई। मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

     

    आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान

    मंत्र जाप के पश्चात प्रधानमंत्री के सफल कार्यकाल और देश के विकास की यात्रा का जश्न मनाते हुए जोरदार आतिशबाजी की गई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और भारत माता की जय के नारों से गजरा ग्राउंड गूंज उठा। उपस्थित जनसमुदाय ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियाँ साझा कीं।

     

    वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामय उपस्थिति

    नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में हुए इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के प्रति भारी जनसमर्थन देखा गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में नगरवासियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। अंत पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने सभी को बुदी- सेव खिलाकर खुशी जाहिर किया।

    श्रीमती सोनी विकास झा (पालिका अध्यक्ष) ने कहा कि 

    “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ये 12 वर्ष भारत के नवनिर्माण, सेवा और सुशासन के प्रतीक हैं। आज बांकीमोंगरा की जनता ने महामृत्युंजय जाप कर उनके यशस्वी जीवन की कामना की है। यह उत्सव देश के प्रति हमारे गौरव और विश्वास को दर्शाता है।”

    यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक उत्सव रहा, बल्कि इसने बांकीमोंगरा के नागरिकों के बीच राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का एक अनूठा संदेश भी दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleसमिति उतरदा में खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी, किसानों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक
    Next Article ग्राम पंचायत दमखाचा में स्ट्रीट लाइट स्थापना और रखरखाव कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें

    June 11, 2026
    करतला

    ग्राम पंचायत दमखाचा में स्ट्रीट लाइट स्थापना और रखरखाव कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    समिति उतरदा में खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी, किसानों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    ग्राम करगामार में सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना सुचारु, पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी

    June 11, 2026
    Editors Picks

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026

    आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें

    June 11, 2026

    ग्राम पंचायत दमखाचा में स्ट्रीट लाइट स्थापना और रखरखाव कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है

    June 11, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.