Close Menu
    What's Hot

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026

    आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    Kartala Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • करतला
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • उद्योग
    • अन्य
    Kartala Times
    Home»छत्तीसगढ़»समिति उतरदा में खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी, किसानों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक
    छत्तीसगढ़

    समिति उतरदा में खाद वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से जारी, किसानों को नियमानुसार उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक

    DEOKI JAGDISHPURIBy DEOKI JAGDISHPURIJune 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Copy Link Telegram WhatsApp

     

    कोरबा 10 जून 2026/ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उतरदा द्वारा किसानों को खाद का वितरण पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार किया जा रहा है। समिति प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि समिति में खाद की उपलब्धता पर्याप्त है तथा किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप नियमानुसार नियमित रूप से उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।

    समिति के अनुसार खरीफ सत्र 2026-27 के लिए शासन की मंशानुरूप मानसून से पहले ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप खाद का भंडारण और वितरण कार्य सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में समिति के पास कुल 2800 बोरी उर्वरक का भंडारण किया गया, जिसमें यूरिया 1400 बोरी, सुपर फॉस्फेट 700 बोरी, पोटाश 200 बोरी एवं डीएपी 500 बोरी शामिल हैं। इनमें से अब तक 2290 बोरी खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है। जिसमें 925 बोरी यूरिया, 700 बोरी सुपर फॉस्फेट, 162 बोरी पोटाश तथा 500 बोरी डीएपी का वितरण किसानों के बीच किया गया है।

    समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि खाद वितरण कार्य पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित किसानों ने भी समिति की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि खाद का वितरण क्रमबद्ध तरीके से किया जा रहा है और पात्र किसानों को नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।

    समिति प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें तथा खाद प्राप्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समिति से संपर्क करें। समिति ने भरोसा दिलाया है कि सभी पात्र किसानों को बिना किसी भेदभाव के समय पर खाद वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram Copy Link WhatsApp
    Previous Articleग्राम करगामार में सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना सुचारु, पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी
    Next Article बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में मनाया गया गौरवशाली उत्सव, पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महामृत्युंजय जाप और भव्य आतिशबाजी।
    DEOKI JAGDISHPURI

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें

    June 11, 2026
    करतला

    ग्राम पंचायत दमखाचा में स्ट्रीट लाइट स्थापना और रखरखाव कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में मनाया गया गौरवशाली उत्सव, पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महामृत्युंजय जाप और भव्य आतिशबाजी।

    June 11, 2026
    छत्तीसगढ़

    ग्राम करगामार में सौर ऊर्जा आधारित नल-जल योजना सुचारु, पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी

    June 11, 2026
    Editors Picks

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026

    आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू की बढ़ी उम्मीदें

    June 11, 2026

    ग्राम पंचायत दमखाचा में स्ट्रीट लाइट स्थापना और रखरखाव कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है

    June 11, 2026
    Follow For More
    • YouTube
    • WhatsApp
    Kartala Times Logo
    • रजगामार रोड, जिला जेल के पास, रिस्दी, कोरबा, छत्तीसगढ़

    Email : kartalatimes2026@gmail.com
    Contact : 9343587696

    करतला टाइम्स वेब पोर्टल कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के नाम से है। यह प्लेटफार्म जिले की समसामयिक घटनाओं और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ-साथ देश-प्रदेश की प्रमुख खबरें और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित करता है। पाठक यहां 24×7 ताजगी और सटीकता के साथ समाचार प्राप्त कर सकते हैं।

    करतला टाइम्स अपने पाठकों की राय और सूचनाओं के लिए हमेशा खुला है। आप अपनी खबरें और सूचनाएं साझा कर सकते हैं। आपकी गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया जाता है।

    पोर्टल प्रबंधन

    • संपादक : जगदीश पुरी
    © 2026 Kartala Times. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.